शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के पूर्व छात्र अभिनव मिश्रा का चयन भारतीय वायु सेना में हुआ है। अभिनव का चयन एयरमैन के पद पर हुआ है। मदनापुर के मथाना गांव के निवासी अभिनव ने कॉलेज से 2025 में बी.एससी. (गणित) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अभिनव कर्नाटक के बेलगावी स्थित एयरमैन बेसिक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से सात माह का प्रशिक्षण पूरा करके वापस लौटे हैं। अभिनव ने बताया कि सात माह के प्रशिक्षण में मिसाइल सिस्टम के स्टोरेज, असेम्बलिंग एवं मेंटेनेंस के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। अभिनव को प्रथम तैनाती श्रीनगर में मिली है। अभिनव की इस सफलता पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, प्रबंध समिति के सचिव प्रो अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो आर के आजाद, उपप्राचार्य प्रो अनुराग अग्रवाल, विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सिंह, भौतिकी विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला, राजनंदन सिंह राजपूत, हर्ष पाराशरी, सत्येंद्र कुमार सिंह, अमित कुमार, डॉ संदीप दीक्षित, चंदन गोस्वामी, डॉ शशांक गुप्ता, भानुप्रताप सिंह, अमित राज चौहान आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दीं।