शिक्षकों के समस्त संगठनों ने एकजुट होकर जयंत चौधरी का पुतला फूंका,प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-02-11 at 2.32.17 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगर के इस्लामिया इंटर कॉलेज के सामने शिक्षकों ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में जयंत चौधरी का पुतला फूका। शिक्षकों का कहना है कि उनकी नौकरी तत्कालीन नियमों एवं अहर्ताओं के आधार पर आर0टी0ई0 एक्ट लागू होने से पूर्व हुई और ऐसी स्थिति में शिक्षकों को सेवा में बने रहने एवं पदोन्नति हेतु टेट की अनिवार्यता किया जाना पूर्णतया नियम विरुद्ध है। सर्वोच्च न्यायालय के इस आदेश पर केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं अपितु संपूर्ण भारतवर्ष के 20 लाख से अधिक शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। शिक्षकों ने नो-टेट- -बिफोर आर0टी0ई-एक्ट का नारा लगाया
टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा ने कहा कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री जयंत चौधरी शिक्षकों के साथ वार्ता में जो बयान देते हैं। संसद में उसके विपरीत बयान दे रहे हैं। देश के 20 लाख शिक्षक जो निर्धारित योग्यता हासिल करके शिक्षक बने हैं उन्हें सेवा में आने के 20-25 वर्ष बाद वर्तमान की योग्यता हासिल करने को बाध्य करना कितना न्यायोचित है? उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी के बयान की जितनी निंदा की जाये वो कम है। उनका कहना है कि 20 वर्ष पहले पुलिस, सेना या अर्धसैनिक बलों में 10 कि0मी0 की रेस लगाकर भर्ती अधिकारी या सैनिक को यदि आज दौड़ा दिया जाए तो विभाग ख़ाली हो जाएगा ।
देश में कितने माननीय न्यायाधीश हैं जो आज क्लैट में बैठने को तैयार हैं?50-55 वर्ष के शिक्षकों को आज परीक्षा में बैठने को मजबूर किया जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि देश के नागरिक अपने सांसद इसलिए चुनते हैं कि संसद में उनके हितों की रक्षा करेंगे। देश की संसद में सभी राज्यों से सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदो ने गत संसद सत्र में इस विषय को उठाया था। लेकिन उसके बाद भी जयंत चौधरी का सदन में यह उत्तर देना यह सिद्ध करता है कि उनको किसी के हितों से कोई मतलब नहीं है। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी, प्रदीप गुप्ता, सह- संयोजक सोनी गुप्ता, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष किरन सिसोदिया, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा, हरीश यादव, बृजेश यादव, अनुज शर्मा, मधुकर उपाध्याय, यतेंद्र शर्मा, राजेंद्र गुलाटी, सुरेंद्र सिंह पटेल, अजीत सिंह, योगेश शाक्य, रामसेवक वर्मा, संजय यादव, राजेश कुमार, मो0 अराफात खान, कामिनी राठौर, प्रीति, वीना राठौर, श्वेता आर्य, राधेश्याम, रमन कुमार, आयुष भारद्वाज समेत तमाम शिक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights