राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में आयोजित होगा प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन; जुटेंगे दुनिया भर के दिग्गज विद्वान
बदायूँ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बदायूँ उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचने जा रहा है। महाविद्यालय द्वारा ‘एकेडमिक सोसाइटी फॉर ह्यूमैनिटीज एंड लिटरेरी रिसर्च’ (ASHLR) के सहयोग से आगामी 11 से 13 मार्च, 2026 तक प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस त्रिवसीय सम्मेलन का मुख्य विषय “ग्लोबल डायलॉग्स ऑन इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च इन सोशल साइंसेज, ह्यूमैनिटीज एंड लिटरेचर” (सामाजिक विज्ञान, मानविकी और साहित्य में अंतःविषय अनुसंधान पर वैश्विक संवाद) रखा गया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के वक्ता होंगे शामिल:
आवास विकास कॉलोनी, स्थित महाविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में विश्व के विभिन्न देशों से प्रख्यात शिक्षाविद अपने विचार साझा करेंगे। प्रमुख वक्ताओं में:
- प्रो. डॉ. एब्रू इबिश (इंटरनेशनल बाल्कन यूनिवर्सिटी, नॉर्थ मैसेडोनिया)
- प्रो. नुज्हा अलसाद अलहुज़ैल (सपीर एकेडमिक कॉलेज, इज़राइल)
- प्रो. डॉ. जॉर्डन डेलेव(इंटरनेशनल विजन यूनिवर्सिटी, नॉर्थ मैसेडोनिया)
- प्रो. (डॉ.) हलीना मार्लेविज़ (जगिलोनियन यूनिवर्सिटी, पोलैंड)
भारत के लब्धप्रतिष्ठित विद्वानों का सानिध्य:
राष्ट्रीय स्तर पर सम्मेलन में प्रो. चंद्रकला पाडिया (पूर्व चेयरपर्सन IIAS व पूर्व कुलपति MGSU), प्रो. कीर्ति पांडेय (डीन, कला संकाय, डीडीयू गोरखपुर), प्रो. सच्चिदानंद मिश्रा (सदस्य सचिव, ICPR नई दिल्ली), प्रो. हरिकेश सिंह (पूर्व कुलपति, जय प्रकाश विश्वविद्यालय, बिहार) और प्रो. शांतश कुमार सिंह (जेएनयू, नई दिल्ली) जैसे प्रतिष्ठित विद्वान शिरकत करेंगे।
आयोजन समिति:
इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है:
- सम्मेलन अध्यक्ष (Conference Chair):,डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. डॉली, डॉ. अनिल कुमार एवं डॉ. राकेश कुमार जायसवाल।
- आयोजन सचिव (Organizing Secretary): डॉ. सचिन कुमार, डॉ. सुजीत कुमार पटेल, डॉ. विजय कुमार मिश्रा, डॉ. अमितेश कुमार सिंह एवं डॉ. प्रियंका सिंह।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न विषयों के शोधार्थियों और विशेषज्ञों को एक वैश्विक मंच प्रदान करना है, जिससे अंतर-विषयक अनुसंधान को बढ़ावा मिल सके। सम्मेलन को लेकर महाविद्यालय प्रशासन और छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह है।













































































