समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता पहुंचाने के लिए नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया

IMG-20210808-WA0061
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। आज रविवार को बिल्सी विधानसभा 114 में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अलका यादव ने सपा के संभावित प्रत्याशी उदयवीर सिंह शाक्य के साथ क्षेत्र के खैराती नगर, बेहटा जवी, घँघोसी समेत कई गांव में जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता पहुंचाने के लिए नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। श्री शाक्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आने वाला समय समाजवादी पार्टी का होगा। क्योंकि भाजपा सरकार में जनता पूरी से त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश की गरीब जनता लगातार बढ़ रही मंहगाई की समस्या से जूझ रही है। मंहगाई के कारण गरीब जनता अपनी आवश्यकताओं को पूर्ति तक नहीं कर पा रही है। बावजूद इसके प्रदेश और केंद्र सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। प्रदेश की मौजूदा सरकार किसानों का शोषण कर रही है। जिससे किसान पूरी तरह से पस्त हो चुकी है। सपा ने हमेशा किसानों के हितों के लिए काम किया है। प्रदेश में जब सपा सरकार थी तो किसानों के लिए सिंचाई के लिए मात्र साढ़े सात सौ रुपए का बिल अदा करना पड़ता था और मौजूद सरकार ने बिजली दरों को तीन गुना तक बढ़ा दिया है। उन्होने कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही जनता को तीन सौ यूनिट तक बिजली फ्री देने की योजना अखिलेश यादव ने बना ली है। इस मौके पर किशोरी लाल शाक्य, सुभाष यादव, सरताज अल्वी, देवेंद्र यादव, सर्वेश यादव, गजेंद्र शाक्य, सुरजीत यादव, सुनील यादव, प्रियेन्द्र शाक्य, अनिल यादव, देव शाक्य, यस शाक्य, यादवेंद्र आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights