जिला बार के चुनाव में योगेश्वर अध्यक्ष एवं संदीप महासचिव निर्वाचित

dca084a7-c039-4498-8b09-4731e5c53c05
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

संदीप मिश्रा दूसरी बार हुए निर्वाचित
बदायूं। जिला बार के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर योगेश्वर प्रताप सिंह तोमर और महासचिव पद पर संदीप मिश्रा दूसरी बार निर्वाचित घोषित बार के चुनाव में ८४३ मतदाताओं के सापेक्ष ७८३ अधिवक्ताओं ने मतदान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

यह जानकारी चुनाव अधिकारी होतराम वर्मा ने दी।
शुक्रवार को मथुरा प्रसाद मेमोरियल हॉल में निर्धारित समय पर शुरू हुए जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में ७८३ अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिला बार के चुनाव में अध्यक्ष पद पर खड़े योगेश्वर प्रताप सिंह तोमर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी होतेलाल मौर्य को १९५ मतों से पराजित किया। योगेश्वर प्रताप सिंह ने ३८७ मत हासिल किए जबकि होतेलाल मौर्य को २०३ मतों से संतोष करना पड़ा। यूके वैश्य को १३९, शशिवाला को २३ और भीष्मपाल सिंह सिसौदिया को १५ मत हासिल हो सके। वहीं महासचिव पद पर संदीप मिश्रा ने विजय कुमार सिंह को १५५ वोटों से पछाड़ अपना परचम दूसरी बार लहराया। संदीप मिश्रा को ३८७ मत, विजय कुमार सिंह को २३०, रोशन यासीन नक़वी को १२९, कृष्ण कुमार गुप्ता १३ और राजपाल शर्मा को कुल नौ मत प्राप्त हुये।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अपनी किस्मत आजमाने वाले दिनेश चंद्र ने त्रिकोणीय संघर्ष में नरेंद्र कुमार वार्ष्णेय को ८५ मतों से पराजित किया है दिनेश चंद्र को ३१५, नरेंद्र कुमार वार्ष्णेय २१८ और शिवकुमार शर्मा को २३० मत हासिल हुये। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर विपिन कुमार सक्सेना और रामनिवास राना में आमने-सामने की टक्कर रही जिसमें विपिन कुमार सक्सेना ४१० मत प्राप्त करके ५१ मतों से विजयी हुए। संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर तापस सक्सेना २८४ मत पाकर विजय हुए उन्होंने अखिलेश सिंह तोमर को १२१ मत से हराया। अखिलेश सिंह तोमर को १६३ सतपाल सिंह बघेल को १७४ और प्रदीप कुमार को १४८ मत प्राप्त हुये। संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर राजीव कुमार सिंह पाल को ४४० मत प्राप्त हुए और धर्मेंद्र स्वरूप को ३१७ मत प्राप्त हुए। राजीव कुमार सिंह पाल १२३ मतों से विजयी घोषित किए गये।

बैंड बाजों की धुनों पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights