बाइको की आमने-सामने की भिड़न्त में दो घायल,जिला अस्पताल रैफर

52244dac-91a1-4f05-868e-cd1a9f222c88
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाइवे पर एक फैक्ट्री के समीप तेज रफ्तार दो बाइको की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शुक्रवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाइवे पर ग्राम हरहरपुर मैंथा फैक्ट्री के समीप जिला कासगंज थाना सहावर निवासी इकरार (25) पुत्र इकबाल बाइक द्घारा अपने दो साथियों के साथ बदायूं की तरफ आ रहा था वहीं उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीयर खंदना निवासी सोमवीर (20) पुत्र नरेशपाल बाइक द्वारा अपनी पत्नी चन्द्रवती व बड़े भाई सत्यभान (21) के साथ पत्नी को दवा दिलाकर अपने गांव वापस जा रहा था तभी तेज रफ्तार दोनों बाइकों की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे सहावर निवासी इकरार व दूसरी बाइक पर सवार सत्यभान गंभीर रूप से घायल हो गये।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां इकरार व सत्यभान की हालत गंभीर देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights