मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

भाजपा विधायक महेश गुप्ता के प्रयास से कुंवरगांव के प्राचीन मंदिर को सवा करोड़ मंजूर

January 17, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । शहर भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से क्षेत्र को नूतन वर्ष में दूसरी सौगात और मिली है । उनके प्रस्ताव पर शासन ने मोहर लगाते हुए नगर पंचायत कुमरगांव के देवस्थान मंदिर के विकास के लिए बंदन योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए एक करोड़ 25 लाख की धनराशि मंजूर की है। जिसमें प्रथम किस्त के रूप में 60 लाख से अधिक की धनराशि जारी कर दी है जल्द ही कार्यदायी संस्था द्वारा उन कार्यों को शुरू कर दिया जाएगा । देवस्थान के विकास को धनराशि मिलने पर कुंवरगांव क्षेत्र की जनता में बेहद खुशी है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


नगर पंचायत कुंवरगांव स्थित प्राचीन देवस्थान मंदिर का काफी महत्व है बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस स्थान पर पूजा अर्चना को आते हैं । पिछले दिनों कार्यक्रम के दौरान यहां के नागरिकों ने क्षेत्रीय विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता से देवस्थान मंदिर के विकास को शासन से धनराशि दिलाए जाने की मांग की थी तब श्री गुप्ता ने नागरिकों को यह आश्वासन दिया था कि वह प्राचीन देवस्थान मंदिर के विकास के लिए शासन से अवश्य ही धनराशि दिलाएंगे तो उन्होंने पूरा प्रस्ताव बनाकर शासन को दिया था । विधायक के प्रस्ताव पर नगर विकास मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2025 26 के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र नगर पालिका परिषद नगर पंचायत में अव्यवस्थित संस्कृत धार्मिक पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर अवस्थापना तथा अन्य प्रकार के विकास के लिए बंदन योजना के अंतर्गत सवा करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत की । इस संबंध में शासन के उप सचिव राजेश्वरी प्रसाद ने नगर निकाय निदेशालय को सूचना दी है उसी क्रम में नगर विकास मंत्रालय की ओर से क्षेत्रीय विधायक महेश चंद्र गुप्ता को भी इस बारे में सूचना दी है । विधायक ने प्राचीन देवस्थान मंदिर के विकास को सवा करोड़ की धनराशि शासन से मिलने के संबंध में शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम किस्त के रूप में सरकार ने उन सभी कार्यों के लिए 60 लख रुपए की धनराशि कार्यदाई संस्था नगर पंचायत को जारी भी कर दी है ।

देवस्थान मंदिर पर यह होंगे कार्य_
पूर्व राज्य मंत्री एवं विधायक महेशचंद गुप्ता ने बताया कि देवस्थान मंदिर पर श्रद्धालुओं के लिए एक विश्राम विश्राम के लिए एक हॉल का निर्माण होगा । परिक्रमा हेतु फुटपाथ का निर्माण होगा साथ ही मंदिर से लिंक सड़क प्रेमपाल के मकान से देव प्रकाश के मकान तक तथा राजेंद्र के मकान से जयप्रकाश के मकान होते हुए वीरपाल के मकान तक लिंक गली में सीधी सड़क और नाली का निर्माण कार्य होगा । इसके अतिरिक्त मंदिर परिसर के उत्तर साइड में राजेंद्र पाल के मकान से पनौटा रोड पर सीसी सड़क और नाली का निर्माण होगा साथ ही मंदिर के पीछे सीसी सड़क और साइड पटरी का निर्माण होगा तथा मंदिर के पीछे से रामलीला स्थित पुलिया तक सड़क का निर्माण कार्य भी होगा ।
वर्जन
शासन की मंशा प्राचीन मंदिरों का विकास करना है उसी क्रम में हमारी डबल इंजन की सरकार ऐतिहासिक स्थलों पर काफी ध्यान दे रही है । देवी स्थान मंदिर के विकास को सवा करोड़ की धनराशि मिलने से इसका सौंदर्यकरण हो सकेगा और श्रद्धालुओं को काफी लाभ भी मिल सकेगा । कार्यवाही संस्था को गुणवत्ता के साथ कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं । महेश चंद गुप्ता, भाजपा विधायक बदायूं

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी ने कहा क्षेत्रीय विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता नगर के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहे हैं और उन्हीं के प्रयासों से नगर पंचायत कुमार गांव को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिला अब प्राचीन देवस्थान मंदिर के विकास को उनके द्वारा सवा करोड़ करोड़ की धनराशि दिलाई गई है निश्चित तौर पर बधाई के पात्र हैं ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights