मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

भाजपा विधायक महेश गुप्ता ने 500 जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे, सड़क का लोकार्पण किया

January 17, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने विकास खण्ड जगत के पड़ौलिया स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर गरीब, असहाय व्यक्तियों को 500 कम्बल वितरण किये गये। इस मौके पर उन्होनें कहा कि हमारी सरकार और हम सभी जनप्रतिनिधि यह मानते हैं कि समाज का कोई भी व्यक्ति ठंड, भूख या अभाव के कारण परेशान न हो। इसी सोच के साथ आज इस क्षेत्र के गरीब, असहाय, वृद्ध एवं जरूरतमंद भाई-बहनों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। मैं अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी अपेक्षा करता हूँ कि इस प्रकार की योजनाओं का लाभ सही पात्र व्यक्ति तक, पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँचे। यदि कहीं कोई जरूरतमंद छूट गया हो, तो उसकी जानकारी हमें अवश्य दें, ताकि उसे भी सहायता मिल सके। यह कार्य तभी सार्थक होगा जब हम सब मिलकर मानवता के इस कार्य में सहयोग करें। सेवा ही सच्ची राजनीति है और जनकल्याण ही हमारा लक्ष्य है। इसके उपरान्त विधायक द्वारा ग्राम डुमैरा में 15 लाख की लागत से निर्मित सी0सी0 कार्य का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया एवं खुनक में अन्त्येष्टि स्थल का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर विधायक ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा हर मनुष्य का अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक होना चाहिए। निरन्तर से इस क्षेत्र में अन्त्येष्टि स्थल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी तथा ग्रामवासियों की मांग थी कि ग्राम में अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाये। मैनें विधानसभा को अपनी मां के समान दर्जा दिया है तथा मेरी यह जिम्मेदारी है कि मैं जनता की आवाज को समझूं तथा अपना सर्वोत्तम प्रयास करके विधानसभा में अपेक्षानुरूप विकास कार्य करा सकूं। आप सभी की मांग और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आज इस कार्य की शुरुआत की जा रही है, जो शीघ्र ही पूर्ण होकर जनसाधारण के उपयोग में लाई जाएगी। हमारी डबल इंजन की सरकार का संकल्प है कि गाँव और शहर दोनों जगह मूलभूत सुविधाओं का विकास हो, चाहे वह सड़क हो, पानी हो, श्मशान घाट हो या अन्य सार्वजनिक सुविधाएँ। यह कार्य भी उसी विकास यात्रा का हिस्सा है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री रामचरण पाल, आरएन्द्र पटेल,प्रभाशंकर वर्मा,नाथूलाल वर्मा सतयवीर पाल,आदेश शर्मा,अनूप पटेल,रामदास राजपूत, दुर्वेश पाल पाल,रामनिवास पाल,पुष्पेंद्र यादव,अंकित शाक्य,विजेंद्र साहू,ठा0 मुनेंद्र सिंह,ब्रजेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights