मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

बदायूँ में एसआईआर के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक में विस्तार से जानकारी दी गई

January 17, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ ।भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्र के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद बदायूँ की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान निर्वाचक नामावलियों की तैयारियों के संबंध में शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 06 जनवरी 2026 को किया जा चुका है तथा दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। नामावलियों से संबंधित सुनवाई, सत्यापन एवं निर्णय की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 तक पूर्ण की जाएगी, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 06 जनवरी को हुए ड्राफ्ट प्रकाशन में जनपद में कुल 1925413 मतदाता हैं, जिनमें से 1069444 पुरुष, 855906 महिला व 63 तृतीय लिंग मतदाता हैं। जनपद में 1759 मतदान केन्द्र व 2859 मतदेय स्थल हैं। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी 2026 (शनिवार) को विशेष अभियान रहा तथा 18 जनवरी 2026 (रविवार), 31 जनवरी 2026 (शनिवार) तथा 01 फरवरी 2026 (रविवार) को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि इन निर्धारित तिथियों में जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नियुक्त बीएलओ इन विशेष अभियान की तिथियों में अपने मतदेय स्थलो पर पूर्वाह्न 10ः45 बजे से सांय 04ः15 बजे तक अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर मतदाताओं से फार्म 6, फार्म-7. तथा फार्म-8 (दावे और आपत्तियों) मय घोषणा पत्र के साथ प्राप्त करेगे तथा अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहकर सम्बन्धित आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनायेगें। उन्होंने बताया कि बीएलओ के पास उनके मतदान केन्द्र की एएसडीडीआर सूची (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लीकेट) भी रहेगी ताकि वे उस दिन आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली और एएसडीडीआर सूची को पढ़कर सुना सकें। सम्बन्धित बीएलओ के पास पर्याप्त मात्रा में फार्म-6 (नाम पंजीकरण), फार्म-7 (नाम हटाना) तथा फार्म-8 (सुधार एवं स्थानातरण) एवं घोषण पत्र के साथ उपलब्ध रहेंगे। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य (वर्तमान या पूर्व) राशन राशन डीलर और स्थानीय प्रभावशाली व्याक्तियों की मदद ली जायेगी। बीएलओ सुपरवाइजर लगातार फील्ड में रहकर केन्द्रों का निरीक्षण करेंगें। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी इस प्रकिया में सक्रिय रूप से शामिल रहेंगें। उन्होंने बताया कि आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली एनआईसी बदायूँ की वेबसाइट https://budaun.nic.in/document-category/election पर देखी जा सकती है। तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दौरान साप्ताहिक दावे एवं आपत्तियों का विवरण, फार्म-9, 10, 11, 11अ व 11ब के रूप में एनआईसी बदायूँ की वेबसाइट पर देखा जा सकती है। इस अवसर एडीएम एफआर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights