मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

24 जनवरी को भव्य रूप से मनाया जाएगा उत्तर प्रदेश दिवस-2026

January 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिलाधिकारी अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में प्रदेश के समस्त जनपदों में 24-26 जनवरी, 2026 की अवधि में “उत्तर प्रदेश दिवस-2026“ को समारोह पूर्वक आयोजित करने विषयक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। 13 जनवरी 2026 को अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, बदायूँ में पूर्वान्ह 11ः00 बजे सम्बन्धित अधिकारियों से कार्यक्रम की कार्ययोजना की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस-26 को सफलतापूर्वक मनाये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी की गई। जनपद स्तर पर कार्यकम 24 जनवरी 2026 को “पूनम लॉन मण्डी समिति रोड़ बदायूँ“ में आयोजित होगा। कार्यकम के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी एवं सह नोडल अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) होंगे। उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का मुख्य कार्यक्रम राजधानी लखनऊ में “राष्ट्र प्रेरणा स्थल“ पर होगा, जिसका सजीव प्रसारण भी किया जायेगा। कार्यक्रम के साथ ही सामूहिक विवाह कार्यकम भी होगा। सामूहिक विवाह में लगभग 200 जोड़ों का विवाह सम्पन्न होगा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु निम्नांकित अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख स्तम्भ 03 में अंकित दायित्व सौंपते हुए निर्देशित किया गया है कि सौंपे गये दायित्वों का ससमय निर्वहन करना सुनिश्चित करें। प्रदर्शनी लगाने वाले उपर्युक्त विभागीय अधिकारी 24 जनवरी 2026 को प्रातः 09ः30 तक अपने-अपने विभाग के स्टॉल लगाना सुनिश्चित करेंगे तथा प्रत्येक स्टॉल पर शासन की योजनाओं को पैम्पलेट/ बैनर/बैकड्रॉप के रूप में प्रदर्शित करेंगे तथा योजना की पात्रता की शर्ते एवं नियमों के सम्बन्ध में लाभार्थियों को अवगत करायेंगे। समस्त अधिकारीगण कार्यकम को भलीभांति सम्पन्न कराने हेतु सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें ताकि शासन से प्राप्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन हो सके और उत्तर प्रदेश दिवस-2026 सकुशल सम्पन्न हो सके।समीक्षा बैठक में जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०दल अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी सहित अन्य समस्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights