मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मकर संक्रांति पर होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन ने जन-जागरूकता एवं कंबल वितरण किया

January 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

संभल |मकर संक्रांति के पावन अवसर पर होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम बहीपुर, ब्लॉक गुन्नौर, जनपद संभल में एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, महिला एवं बाल सुरक्षा, तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों को महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं से संबंधित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई, ताकि पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह की सामाजिक बुराइयों पर प्रकाश डालते हुए इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी तथा उपस्थित जनसमूह को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ निदेशक राधेश्याम जी ने महिलाओं एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि “बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।” कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्था होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन सरपंच जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान ओमवीर सिंह उपस्थित रहे। इस जन-जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनमें योगेश कुमार सिंह, सुनीता रानी, कुसुम लता, रिया ठाकुर, पूजा, नागेश सहित आराम सिंह यादव,वीरपाल सिंह यादव, दयाराम आदि लोग सहयोगी के रूप में शामिल रहे।
कार्यक्रम में ग्रामीणों की उल्लेखनीय सहभागिता रही और सभी ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights