कांग्रेस की चँदोई में एसआईआर जागरूक व मनरेगा बचाओ संग्राम आंदोलन की चौपाल हुई

WhatsApp Image 2026-01-16 at 5.47.36 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में बदायूं कांग्रेस जनों द्वारा आज पूर्व घोषित एसआईआर जागरूक/ मनरेगा बचाओ संग्राम आंदोलन को लेकर इस्लामनगर के चंदोई में चौपाल की। ज्ञात हो उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एसआईआर जागरूकता एवं मनरेगा के प्रारूप को मोदी सरकार द्वारा बदले जाने की जागरूकता को लेकर प्रदेश भर अपने नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है,जिसके अनुसार पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह को जिला कॉर्डिनेटर एसआईआर/बीएलए1 व जिला उपाध्यक्षा सुनीता सिंह को मनरेगा बचाओ संग्राम का कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है। इसी अभियान के तहत कांग्रेस नेताओं ने इस्लामगर के ग्राम चंदोई में संयुक्त रूप से चौपाल को संबोधित किया, कार्यक्रम का आयोजन पीसीसी सदस्य मुसर्रफ खां ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने एसआईआर करके चुनाव आयोग द्वारा काटे गए लाखों मतदाताओं का जिक्र किया और इसे भाजपा की साज़िश करार दिया। जिला उपाध्यक्षा सुनीता सिंह ने कहा मोदी सरकार ने केवल मनरेगा का नाम नहीं बदला बल्कि गरीब मजदूर वर्ग के कांग्रेस द्वारा किए इरादे 100 दिन का रोजगार की गारंटी खत्म कर दी है, कांग्रेस सरकार द्वारा सैकड़ों भ्रष्ट प्रधानों की सीबीआई जांच को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है। जिला उपाध्यक्ष युनूस सकलैनी व इस्लामनगर नगर अध्यक्ष तनवीर सफदर ने कहा मोदी सरकार और भाजपा ने देश की महत्वपूर्ण गरीब वर्ग के उत्थान के लिए मनरेगा जैसी योजना खत्म कर दी एवं एसआईआर करके ओबीसी अल्पसंख्यक और दलितों के मतों को नष्ट करने का काम किया है। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रवक्ता उपासना सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जगत अध्यक्ष सोनपाल वर्मा ने कहा कि मनरेगा की बहाली नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होगी। कार्यक्रम की सफलता के कार्यक्रम आयोजक पीसीसी सदस्य मुशर्रफ खान ने ग्रामवासियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जाहिद खान, मुजाहिद अली, नगर कांग्रेस इस्लामनगर महासचिव हबीबुर रहमान पुर्व जिला कांग्रेस कमेटी सचिव शीशुपाल कोरी, महेंद्र सिंह, निजामुद्दीन, इस्लाम खान शोएब फारुकी मोहम्मद हसन, जाने आलम ,रविंद्र सिंह प्रेमपाल प्रजापति, धनुष पाल सिंह नजीर खान ,साजिद अली आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे,एवं उपस्थित ग्रामीणों ने सहभागिता कर कांग्रेस नेताओं को ध्यानपूर्वक सुना।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights