मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण शुरू, 6 फरवरी तक दावे-आपत्तियाँ

January 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि मा० भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद की सभी 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत सभी मतदेय स्थलों / मतदान केन्द्रो पर 06 जनवरी 2026 को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन करा दिया गया है।उन्होंने बताया कि मा0 आयोग के निर्देशानुसार 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) से 06 फरवरी 2026 (शुक्रवार) तक दावे और आपात्तियाँ प्राप्त की जानी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ०प्र० लखनऊ द्वारा 17 जनवरी 2026 (शनिवार), 18 जनवरी 2026 (रविवार), 31 जनवरी 2026 (शनिवार) तथा 01 फरवरी 2026 (रविवार) को विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गयी है। इन निर्धारित तिथियों में जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नियुक्त बी0एल0ओ0 इन विशेष अभियान की तिथियों में अपने मतदेय स्थलो पर पूर्वाह्न 10ः45 बजे से सांय 04ः15 बजे तक अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर मतदाताओं से फार्म-6, फार्म-7, तथा फार्म-8 (दावे और आपत्तियों) मय घोषणा पत्र के साथ प्राप्त करेगे। साथ ही साथ समस्त बीएलओ द्वारा 17 जनवरी 2026 (शानिवार), 18 जनवरी 2026 (रविवार), 31 जनवरी 2026 (शनिवार) तथा 01 फरवरी 2026 (रविवार) को अपने बूथ पर उपस्थित रहकर सम्बन्धित आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनायेगें। बीएलओ के पास उनके मतदान केन्द्र की एएसडीडीआर सूची (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लीकेट) भी रहेगी, ताकि वे उस दिन आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली और एएसडीडीआर सूची को पढकर सुना सकें। सम्बन्धित बीएलओ के पास पर्याप्त मात्रा में फार्म-6 (नाम पंजीकरण), फार्म-7 (नाम हटाना) तथा फार्म-8 (सुधार एवं स्थानांतरण) एवं घोषण पत्र के साथ उपलब्ध रहेंगे। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य (वर्तमान या पूर्व) राशन डीलर और स्थानीय प्रभावशाली व्याक्तियों की मदद ली जाये। बीएलओ सुपरवाइजर लगातार फील्ड में रहकर केन्द्रों का निरीक्षण करेंगें। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल रहेंगें। अतः जनपद बदायूँ के जिन विद्यालयों/इण्टर कालेज/डिग्री कालेज/ समस्त कार्यालय में मतदेय स्थल स्थापित है वह 17 जनवरी 2026 (शानिवार), 18 जनवरी 2026 (रविवार), 31 जनवरी 2026 (शनिवार) तथा 01 फरवरी 2026 (रविवार) को खुले रहेंगें। संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उक्त विशेष अभियान दिवसों का अपने निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार करायेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights