बरेली में सृजन वैलफेयर ने मकर संक्रांति की पूर्व बेला पर किया वृहद स्तर पर खिचड़ी भोज

Screenshot 2026-01-13 185612
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । सृजन वैलफेयर सोसाइटी ने मंगलवार को मकर संक्रांति के पर्व की पूर्व बेला पर मजदूर भाइयों और जरूरतमंदों के लिए विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन परसाखेडा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राममूर्ति ग्रुप के डायरेक्टर आदित्य मूर्ति रहें। सृजन वैलफेयर के संरक्षक राजीव सक्सेना ने शाॅल उड़ाकर और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया ।सोसाइटी अध्यक्ष डाॅ दीक्षा सक्सेना के अनुसार मकर संक्रांति पर खिचड़ी दान और भोज का बहुत महत्व है। इसीलिए आज सोसाइटी ने श्रमिक भाइयों और जरूरतमंदों के लिए विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया है। सोसाइटी उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि खिचड़ी के साथ तिल और गुड़ के दान का आज के दिन बहुत महत्व होता है। इसीलिए सोसाइटी ने खिचड़ी के साथ गुड़ भी श्रमिकों और जरूरतमंदों में आज वितरित किया है। संरक्षक राजीव सक्सेना ने कहा कि हमारी सोसाइटी समय-समय पर लोगों की सहायतार्थ सदैव तैयार रहती है| इन लोगों काम आकर हमेशा खुशी मिलती है| कार्यक्रम की सफलता के लिए मीडिया प्रभारी अमित गौड़ ने पूरी सृजन वैलफेयर टीम को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डाॅ दीक्षा सक्सेना,अमित गौड़,रविंद्र शर्मा,दीपक शर्मा,हरीश गंगवार,दिलीप पाठक,राजीव सक्सेना,प्रशांत अग्रवाल,रचना भदौरिया,राहुल कपूर,आशीष खंडेलवाल, विजय कुमार पदाधिकारी और सदस्य आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights