मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सारस्वत अभिनंदन हुआ

January 10, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नाथ नगरी के राजा सेवा समिति के तत्वावधान में बिहारीपुर स्थित खत्री धर्मशाला पर बरेली बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सारस्वत- अभिनंदन पगड़ी, उत्तरीय, सुनहरी माला, फूल माला और बेहतरीन प्रशस्ति पत्र भेंटकर किया गया। नाथ नगरी सेवा समिति के अध्यक्ष विकास मेहरोत्रा, सचिव मुनीश पांडे, कोषाध्यक्ष विवेक कक्कड़, इंद्रदेव त्रिवेदी, संतोष कपूर, जितेंद्र कुमार मिश्रा, सुनील कुमार रस्तोगी और पंकज कक्कड़ द्वारा बार एसोसिएशन के सभी उन्नीस (19) पदाधिकारियों का सारस्वत – अभिनंदन किया गया। सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों में अध्यक्ष मनोज हरित, सचिव दीपक पांडे, कोषाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयपाल सिंह, उपाध्यक्ष हुलासी राम गंगवार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रजत मोहन, संयुक्त सचिव प्रशासन रोहित यादव, संयुक्त सचिव प्रकाशन शांतनु मिश्रा, संयुक्त सचिव पुस्तकालय सौरभ अग्निहोत्री, सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी गायत्री, आदित्य कुमार सक्सेना अजय कुमार मौर्य, डॉ लोकनाथ, नजमा परवीन, दीप्ति सक्सेना, सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी हेमंत सिंह, विनीत प्रकाश, रवि कर यादव, रोहित गंगवार प्रमुख रहे।
सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी के अनुपस्थित रहे राहुल सक्सेना और पूजा साहू का सम्मान बाद में किया जाएगा।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा कि देशभक्ति की भावना हर वकील का गहना होता है। इसलिए हर वकील हमेशा दूसरों का हित ही सोचता है। कोषाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि हम वकीलों के सम्मान के लिए नई आर्थिक योजनाओं को लेकर आएंगे ताकि वकीलों का सम्मान सुरक्षित रहे।
बार एसोसिएशन के सचिव दीपक पांडे ने कहा कि हम भी समाज के अंग हैं, इसलिए समाज और बार एसोसिएशन के मध्य सेतु बनने का काम हम वकील लोग करते हैं। सामाजिक हित का कोई भी काम होगा, हम वकील सबसे आगे खड़े मिलेंगे।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित ने पदाधिकारियों के सम्मान पर नाथ नगरी के राजा सेवा समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज के लोग न्याय के लिए कचहरी आते हैं, इसलिए समाज के लोगों का हित करना और उचित सलाह देना हम वकीलों का प्रमुख कार्य होता है। इससे ही समाज और वकीलों का आपसी संबंध मजबूत होता है। इसलिए हमारा लक्ष्य हमेशा समाज कल्याण के लिए ही होता है और हम हमेशा इसी के लिए समर्पित होकर कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत नाथ नगरी के राजा सेवा समिति के अध्यक्ष विकास मेहरोत्रा ने किया और समिति के द्वारा किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन कुटुंब संगम के अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया और सभी का आभार महामंत्री मुनीश पांडे ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इनमें विकास मेहरोत्रा, मुनीश पांडे, विवेक कक्कड़, इंद्रदेव त्रिवेदी, सुनील रस्तोगी, जितेंद्र कुमार मिश्रा, संतोष कपूर, पंकज कक्कड़, लवलीन कपूर, हरि किशोर कपूर, अरुण शुक्ला, अनिल शर्मा, प्रवीण भारद्वाज, अवनीश शर्मा, लक्ष्मण मेहरोत्रा, पुनीत मेहरोत्रा, अरुण शुक्ला, संजीव अवस्थी, महेश पंडित, जनार्दन आचार्य, आलोक शंखधार, शिवनाथ चौबे, सुषमा मिश्रा, मेधावृत शास्त्री, विशाल शर्मा, मदन शर्मा, मुकेश पांडे, प्रखर पाठक, विश्व दीप अवस्थी, अवधेश शर्मा, राम मेहरोत्रा, सुमित मेहरोत्रा, इंदिरा टंडन, नरेंद्र मिश्रा आदि प्रमुख रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights