मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

केजीएमयू महिला रेजीडेंट से यौन शोषण मामले का आरोपी डॉ. रमीज गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर से दबोचा

January 9, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


लखनऊ। केजीएमयू की महिला रेजीडेंट से यौन शोषण और धर्मांतरण के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी डॉ. रमीज को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह नेपाल में छिपकर रह रहा था। इंटेलिजेंस इनपुट पर सक्रिय पुलिस टीम ने उसे नेपाल बॉर्डर से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का बलरामपुर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया, इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद वह नेपाल भाग गया था और वहां कुछ लोगों की मदद से छिपकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को वह ठिकाना बदलने की फिराक में था। इसी बीच सूचना मिलने पर बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाई गई और सीमा पार करते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

छानबीन के दौरान पुलिस को आरोपी का मोबाइल फोन मिला है, जिसमें कई अहम साक्ष्य पाए गए हैं। हालांकि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अधिकांश सवालों पर चुप्पी साधे रखी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपने फोन से कई चैट डिलीट कर दी हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के जरिए रिकवर कराया जाएगा।

डॉ. रमीज के खिलाफ 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके उत्तराखंड के उधम नगर जिले के खटीमा स्थित आवास और पीलीभीत के न्येरिया इलाके में स्थित मकान पर कुर्की के आदेश की नोटिस पहले ही चस्पा की जा चुकी थी। आरोपी की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को गोपनीय रखा और कड़ी सुरक्षा में देर शाम उसे कोर्ट में पेश किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने खुद को बेगुनाह बताया और कहा कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। उसने कहा कि उसे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और इस मामले में उसके माता-पिता की कोई भूमिका नहीं है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की जाएगी।

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को सिटी स्टेशन के पास से पकड़ा गया। वह अपने किराए के कमरे से कुछ सामान निकालने आया था और इसके बाद कोर्ट में सरेंडर करने की योजना बना रहा था। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर गठित टीम ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इससे पहले आरोपी के पिता सलीमुद्दीन और मां खतीजा को धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस अब धर्मांतरण कराने वाले काजी और गवाह की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights