मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत पत्रकार विवेक अस्थाना के परिवार को दिया आर्थिक संबल

January 9, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह दिवंगत पत्रकार विवेक अस्थाना के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अस्थाना की पत्नी और दोनों बच्चों को विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपते हुए भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में सरकार परिवार के साथ खड़ी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य, पत्रकार और रंगकर्मी विवेक अस्थाना का पांच जनवरी को हृदयाघात से निधन हो गया था। वह परिवार के एकमात्र आय अर्जक सदस्य थे। परिवार की आर्थिक सहायता के लिए गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की ओर से बुधवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित संवेदना दिखाते हुए महज 19 घंटे के भीतर सहायता उपलब्ध कराई।

गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में विवेक अस्थाना की पत्नी निहारिका और उनके दोनों बच्चों दिव्य व देव से मुलाकात की। उन्होंने परिवार का दुख साझा किया और पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी और एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights