राज्यमंत्री ने किया मेडीकल ऑक्सीजन संयंत्र का शुभारंभ

IMG_7797
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच चिकित्सालयों में बड़े पैमाने पर तैयारियां कर रहे हैं। इन्हीं तैयारियों के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घटपुरी बिनावर में मेडीकल ऑक्सीजन संयंत्र प्लांट का शुभारंभ बुधवार को हुआ। यहां 334 लीटर प्रति मिनट के आॅक्सीजन प्लांट से स्वास्थ्य केन्द्र के 30 बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। ऑक्सीजन का उत्पादन प्रारंभ होने से आसपास के मरीजों को काफी राहत मिलेगी। बुधवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने जिलाधिकारी दीपा रंजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 विक्रम सिंह पुण्डीर, विशिष्ट अतिथि राणा शुगर्स लि0 के मुख्य महाप्रबंधक के0पी0 सिंह एवं जिला गन्ना अधिकारी राम किशन के साथ फीता काटकर, नारियल तोड़कर, जनरेटर का बटन दबाकर मेडिकल ऑक्सीजन संयंत्र का शुभारंभ किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी ने जो जिम्मेदारियां निभाई हैं उन्हीं जिम्मेदारियों के तहत आज ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत यहां की गई है। कोरोना काल का समय याद करके अंदर से एक झुनझुनाहट सी पैदा होती है कि किस तरह लोग ऑक्सीजन की वजह से अपनों को खो रहे थे बीमार लोगों के लिए उनके अपने लंबी-लंबी कतारों में ऑक्सीजन पाने के लिए खड़े थे और कमी के कारण ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही थी। प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी जो निभा रहे हैं इसी को जिम्मेदारी कहते हैं जैसे कि हम सबके मन में भाव है कि हमारा देश शिखर पर पहुंचे नंबर वन बने तो यह तभी बन पाएगा जब प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी के प्रति समर्पित होकर उसे निभाएगा। सभी के प्रयास और सहयोग से आज कोरोना को काफी हद तक नियंत्रित किया जा चुका है लेकिन अभी भी संभावित तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है इसलिए कोरोनावायरस के प्रति सजगता एवं जागरूकता बेहद जरूरी है 18 वर्ष से अधिक आयु के जिन लोगों ने अभी तक कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण नहीं कराया है वह अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण करा ले और इसके लिए दूसरों को भी जागरुक कर प्रेरित करें कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है साथ ही मास्क अवश्य लगाएं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें अब बार-बार हाथों को धोते रहें। मेरी ईश्वर से विनती रहेगी कि तीसरी लहर ही ना आए।


  डीएम ने कहा कि कोरोना काल के दोरान सभी ने अपने किसी ना किसी परिचित को खोया है। यह ऐसी समस्या थी कि जिसे सभी पहली बार अनुभव कर रहे थे। डीएम ने राज्यमंत्री एवं राणा शुगर मिल के महाप्रबंधक को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जब-जब आवश्यकता पड़ी तब तक मंत्री का सहयोग हमें मिलता रहा। ऑक्सीजन सांसों के लिए कितना जरूरी है यह तो हम सबने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ही अनुभव किया। कोरोना से बचाव बहुत जरूरी है। माना कि मास्क लगाने से उलझन महसूस होती है गर्मी भी लगती है इस तरह की परेशानियां सामने आती हैं लेकिन यह कोई भी परेशानी आपकी जिंदगी से ज्यादा नहीं है। कोरोनावायरस का खतरा आज आपके चारों ओर मंडरा रहा है इसलिए बेहद सजग रहें कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन करते रहें। इसलिए मेरी अपील है कि सभी लोग स्वयं भी मास्क लगाएं और घर से बाहर निकलने वाले घर के सभी सदस्य को मास्क लगाए बिना घर से बाहर ना निकलने दे। इसके अलावा 18 वर्ष के सभी नागरिक वैक्सीन अवश्य लगवाएं। कोरोना वायरस से बचने का सिर्फ एक मात्र उपाय है कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights