मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी , झोलाछाप डॉक्टर पर गंभीर इल्जाम

January 8, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के मणिनाथ अशोक नगर निवासी किरण पत्नी स्वर्गीय मुकेश ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और अभद्रता का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसकी बहन की जान-पहचान मीरगंज निवासी डॉ. गौरी शंकर से हुई थी, जिसने सरकारी स्कूल में मिड-डे मील में खाना बनाने की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने नौकरी लगवाने के लिए 55 हजार रुपये की मांग की थी। भरोसा कर पीड़िता की बहन ने 12 फरवरी 2025 को पूरी रकम दे दी, लेकिन लगभग एक साल बीत जाने के बावजूद न तो नौकरी लगी और न ही पैसे वापस किए गए। बाद में जानकारी हुई कि आरोपी कोई योग्य डॉक्टर नहीं है और उसके पास कोई मान्य डिग्री भी नहीं है। पीड़िता का आरोप है कि जब 15 दिसंबर को वह और उसके परिजन आरोपी से पैसे वापस मांगने पहुंचे तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, तब कहीं जाकर पीड़ितों की जान बच सकी। आरोप यह भी है कि आरोपी ने अपने कुत्ते से पीड़िता की बहन के पेट पर कटवाया, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़िता ने एसएसपी से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और ठगी की रकम वापस दिलाई जाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights