मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शादीशुदा बेटी की खातिर हत्या, गलत पहचान में युवक की ले ली जान

January 7, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। बरहन थाना क्षेत्र में शादीशुदा बेटी को बचाने के चक्कर में एक व्यक्ति ने अपने बेटे और कर्मचारियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची, लेकिन गलत पहचान के चलते दूसरे युवक की जान चली गई। पहले इस घटना को सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद मामला हत्या का निकला। पुलिस ने इस हत्याकांड में पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बरहन थाना क्षेत्र में 19 दिसंबर को पुनीत सिसोदिया का खून से लथपथ शव सड़क किनारे पड़ा मिला था। मृतक के ममेरे भाई मुकेश चौहान ने पुलिस में तहरीर दी थी, जिस पर शुरुआत में हादसे का मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि पुलिस ने जब घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो सामने आया कि पुनीत बाइक से जा रहा था और उसके आसपास से कोई अन्य वाहन नहीं गुजरा था। ऐसे में हादसे की संभावना संदिग्ध लगी।

इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर भानु प्रताप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। भानु प्रताप ने बताया कि वह मुकेश चौहान की हत्या करना चाहता था, लेकिन गलती से पुनीत सिसोदिया की हत्या कर दी गई।

आरोपी ने बताया कि मुकेश और पुनीत मिलकर एक कैफे चलाते हैं। मुकेश उसकी शादीशुदा बेटी को परेशान कर रहा था और उसके फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। बेटी की शादी को करीब दो साल हो चुके हैं और इस वजह से उसका घर टूटने की कगार पर पहुंच गया था। इसी कारण उसने मुकेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

पुलिस के अनुसार भानु प्रताप, उसका बेटा अनुज धाकरे और उनके दो कर्मचारी मोहित व अनिरुद्ध ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। चारों ने पहले मुकेश की रेकी शुरू की। 19 दिसंबर को वे मुकेश की हत्या के इरादे से निकले, लेकिन उस दिन मुकेश की बाइक लेकर उसका ममेरा भाई पुनीत कैफे से निकला था। सर्दी के कारण पुनीत ने चेहरे पर स्वाफी बांध रखी थी, जिससे आरोपी उसे पहचान नहीं सके।

आरोपियों ने रास्ते में पुनीत को रोक लिया और मुकेश समझकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। अगले दिन सुबह पुनीत का शव सड़क किनारे खून से लथपथ मिला था।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights