मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बीमा के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के चार शातिर दबोचे

January 7, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना भुता पुलिस ने बीमा पॉलिसी के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद नवी, फरमान, मोहम्मद अकरम और आरिफ शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 7 मोबाइल फोन, एक टैबलेट, 5 एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, चार चालान स्लिप, एक विजिटिंग कार्ड, 54 हजार रुपये नकद तथा एक स्विफ्ट कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार आरोपित खुद को नामी बीमा कंपनियों का एजेंट बताकर लोगों को फोन करते थे और पॉलिसी में बोनस या अतिरिक्त लाभ दिलाने का लालच देकर उनसे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराते थे। ठगी से प्राप्त धनराशि को फर्जी तरीके से खुलवाए गए अलग-अलग बैंक खातों में भेजकर हेरफेर किया जाता था। इसके बाद कंपनी के नाम से फर्जी बिल बनाकर रकम को वैध दिखाने की कोशिश की जाती थी।
7 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि केसरपुर साप्ताहिक बाजार के पास खाली मैदान में कुछ लोग कार में बैठकर साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और चारों आरोपितों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे कम पढ़े-लिखे हैं और अलग-अलग जिलों में टीम बनाकर लोगों को कॉल कर ठगी करते थे। ये लोग ग्राहकों का भरोसा जीतने के बाद उन्हें फर्जी स्कीम बताकर पैसे जमा कराने को कहते थे।
इस मामले में थाना भुता में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक वीकेश कुमार, नरेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights