मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
States

अमेरिका: सिनसिनाटी में उप राष्ट्रपति जेडी वांस के घर पर हमला, कई खिड़कियां टूटीं, एक संदिग्ध हिरासत में

January 5, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सिनसिनाटी (अमेरिका)। अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वांस के सिनसिनाटी स्थित आवास पर सोमवार देर रात (स्थानीय समय) हमला किया गया, जिसमें घर की कई खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद सीक्रेट सर्विस और स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सीक्रेट सर्विस के एजेंट सोमवार तड़के ईस्ट वालनट हिल्स इलाके में स्थित वांस के आवास पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, हालांकि उसके खिलाफ औपचारिक रूप से कोई मामला दर्ज किया गया है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय टेलीविजन चैनल डब्ल्यूसीपीओ को संदिग्ध के हिरासत में होने की जानकारी दी, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अधिक विवरण साझा नहीं किया।

इस बात की भी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी कि घटना के समय उप राष्ट्रपति जेडी वांस घर पर मौजूद थे या नहीं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वेंस को इससे पहले शुक्रवार को फ्लोरिडा में देखा गया था, जहां उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वेस्ट पाम बीच स्थित राष्ट्रपति के गोल्फ क्लब में समय बिताया था।

बताया गया है कि इस दौरान वेंस और ट्रंप के बीच वेनेजुएला को लेकर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने की रणनीति पर चर्चा हुई थी। हालांकि, सुरक्षा कारणों से जेडी वांस ने ट्रंप और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मार-ए-लागो में सैन्य अभियान का सीधा प्रसारण देखने के बजाय एक सुरक्षित वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अभियान की निगरानी की।

उप राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, वेंस इस पूरी सैन्य योजना और प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल थे। अभियान समाप्त होने के बाद वह सिनसिनाटी लौट आए।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं पर गहन पड़ताल कर रही हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights