मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Maharashtra

32वें दिन भी ‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार, पांचवें वीकएंड में दो बड़े रिकॉर्ड, 800 करोड़ क्लब में एंट्री

January 5, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज सोमवार को 32 दिन पूरे हो चुके हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

‘धुरंधर’ रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। साथ ही यह वर्ष 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है। फिल्म ने पांचवें वीकएंड में दो नए ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाकर अपनी बादशाहत को और मजबूत कर दिया है।


पांचवें वीकएंड में बनाए दो ऐतिहासिक रिकॉर्ड

पूरे दिसंबर बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद जनवरी के पहले वीकएंड में भी ‘धुरंधर’ का दबदबा कायम रहा। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पांचवें सप्ताहांत में अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

तरण आदर्श ने सोमवार को अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि ‘धुरंधर’ ने पांचवें वीकएंड के कलेक्शन में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।


‘छावा’, ‘स्त्री 2’ और ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ा

पांचवें वीकएंड में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों की सूची इस प्रकार है:

फिल्मपांचवें वीकएंड का कलेक्शन
धुरंधर35.80 करोड़ रुपये
छावा22 करोड़ रुपये
स्त्री 216 करोड़ रुपये
पुष्पा 2 (हिंदी)14 करोड़ रुपये

दूसरा रिकॉर्ड: 30 दिन डबल डिजिट कमाई

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त अभिनीत इस फिल्म ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। फिल्म ने 31वें दिन तक केवल एक दिन को छोड़कर बाकी 30 दिनों में डबल डिजिट कलेक्शन किया है। यह रिकॉर्ड अब तक किसी भी फिल्म के नाम नहीं रहा।

पांचवें सप्ताहांत का दिनवार कलेक्शन:

  • पांचवां शुक्रवार: 9.70 करोड़ रुपये
  • पांचवां शनिवार: 12.60 करोड़ रुपये
  • पांचवां रविवार: 13.50 करोड़ रुपये

800 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर’

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार ‘धुरंधर’ ने अब 800 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर ली है। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन इस प्रकार है:

  • पहला सप्ताह: 218 करोड़ रुपये
  • दूसरा सप्ताह: 261.50 करोड़ रुपये
  • तीसरा सप्ताह: 189.30 करोड़ रुपये
  • चौथा सप्ताह: 115.70 करोड़ रुपये
  • पांचवां वीकएंड: 35.80 करोड़ रुपये

कुल कलेक्शन: 820.30 करोड़ रुपये

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights