मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 13.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मेरठ: अटल स्मृति सम्मेलन में संगीत सोम का तीखा हमला, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का मुद्दा उठाया

December 31, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरठ । सरधना से पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने जन शताब्दी समारोह के तहत आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला में जनसभा को संबोधित करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों का मुद्दा जोरशोर से उठाया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में हिंदुओं का कत्लेआम किया जा रहा है, बहन-बेटियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं और इसके बावजूद कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां दे रहे हैं, जो बेहद निंदनीय है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

संगीत सोम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज जब प्रधानमंत्री विदेश जाते हैं तो पूरी दुनिया, यहां तक कि अमेरिका भी उनका सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि विदेश दौरों में 140 करोड़ देशवासियों की भावनाएं साथ जाती हैं और इससे भारत का मान बढ़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की फ्री राशन योजना, घर-घर शौचालय और उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से विरोधी दल बौखला गए हैं।

पूर्व विधायक ने अभिनेता शाहरुख खान पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में कुछ लोग क्रिकेट और फिल्मों के जरिए राष्ट्रविरोधी ताकतों को बढ़ावा दे रहे हैं। संगीत सोम ने दावा किया कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों को खरीदा जा रहा है और शाहरुख खान द्वारा एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को साढ़े नौ करोड़ रुपये में खरीदने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश ने ऐसे लोगों को पहचान दी है और अब देश को उनकी जरूरत नहीं है।

उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए संगीत सोम ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हुई है। उन्होंने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी का नाम लेते हुए दावा किया कि प्रदेश में गुंडों का सफाया किया गया है। वर्ष 2013 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय बहन-बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं, जबकि आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए संगीत सोम ने कहा कि पहले ईवीएम को गलत बताया गया और अब मतदाता गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में भाजपा साढ़े तीन सौ से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी, जबकि उत्तर प्रदेश में विपक्ष 20 से 30 सीटों तक सिमट जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में गद्दारों की कमी नहीं है और ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights