राजस्व लेखपाल 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-12-30 at 6.06.52 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की बरेली मंडल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील सदर बदायूं में तैनात राजस्व लेखपाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम महेन्द्र सिंह पुत्र स्वाल सिंह निवासी ग्राम मगोर्रा, थाना मगोर्रा, जनपद मथुरा है। वर्तमान में वह राजस्व लेखपाल तहसील सदर, बदायूं के पद पर कार्यरत था। एंटी करप्शन टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में मंगलवार को यह कार्रवाई की गई। आरोपी को तहसील सदर बदायूं के ग्राउंड फ्लोर स्थित बरामदे से दोपहर करीब 12:50 बजे रिश्वत लेते समय पकड़ा गया।
वारिसान दर्ज कराने के बदले मांगी थी रिश्वत शिकायतकर्ता दुर्गेश कुमार पुत्र स्व. जयप्रकाश, निवासी ग्राम गडोरा, थाना उझानी, बदायूं ने एंटी करप्शन संगठन से शिकायत की थी कि उसके पिता की पैतृक संपत्ति के दस्तावेजों में वारिसान दर्ज करने के बदले लेखपाल ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत को सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन्स, बदायूं में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights