कायस्थ समाज को जगाने की सभी पर जिम्मेदारी : इंद्र सेन

WhatsApp Image 2025-12-27 at 3.11.58 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। अ भा कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के पश्चिम के अध्यक्ष इंद्र सेन श्रीवास्तव एवं उनके साथियों का स्वागत किया गया। इंद्र सेन श्रीवास्तव ने कायस्थों से जागरूक होकर समाज की एकता बनाए रखकर मजबूती के साथ राजनीति में भी आगे आने को कहा। उपजा प्रेस क्लब पर बरेली आए अ भा कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के पश्चिम के अध्यक्ष इंद्र सेन श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव, कार्यकारी प्रदेश महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना, वेद प्रकाश कातिब, अंकुर सक्सेना आदि का डॉ पवन सक्सेना के नेतृत्व में पटका एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। निर्भय सक्सेना ने अपनी “कलम बरेली की” पुस्तक भी भेंट की। इस अवसर पर कायस्थ चेतना मंच अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित कुमार बिंदु,चमन सक्सेना, विकास सक्सेना, अनीता मुकेश, विजय सक्सेना, राजीव सक्सेना, वी के सक्सेना, मुकेश तिवारी, पुत्तन सक्सेना, कुलदीप जौहरी एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व आई एम ए हाल में अ भा कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के पश्चिम संभाग का प्रतिनिधि सम्मेलन एवं समीक्षा कार्यक्रम हुआ। इस में मुख्य अतिथि डा. अरुण सक्सेना वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री उ. प्र. (स्वतंत्र प्रभार) एवं अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने की। बरेली के आई. एम. ए. सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वन मंत्री डा. अरुण सक्सेना ने कहा कि बिना संख्या बल दिखाये राजनैतिक भागीदारी नहीं मिलेगी और बिना राजनैतिक ताकत के कोई मजबूती नहीं होती।
इसलिए कायस्थ को अपनी ताकत बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं करेंगे तो बहुत मजबूत रहकर भी समाज या सरकार में कोई वजूद नहीं रहेगा।
कार्यक्रम अध्यक्ष /प्रदेश अध्यक्ष डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी वर्ष में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कायस्थ समाज के लोगों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष इंद्र सेन ने महासभा के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमारे जाति के अंदर एक दुर्गुण है कि पदों पर आसीन होने के बाद वह समाज से दूरी बनाने लगता है। इसका हल उन्हें खोजना होगा। इस समाज ने देश को संस्कृति एवं सभ्यता दिया है लेकिन आज हाशिए पर खड़ा है ऐसी स्थिति में समाज को जागृत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से राजनैतिक गलियारे में हमारा समाज अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा था लेकिन भाजपा नेतृत्व द्वारा सम्मान दिये जाने के बाद वह उत्साहित है। बरेली महानगर भाजपा अध्यक्ष अधीर सक्सेना, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी. के. भटनागर, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना, प्रदेश महामंत्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव ने भी विचार रखा। इस दौरान कार्यकारी प्रदेश महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आमोद श्रीवास्तव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम संभाग वेद प्रकाश सक्सेना, प्रदेश सचिव डा. विकास वर्मा, प्रदेश पदाधिकारी/मंडल प्रभारी महानगर एवं जनपदों के अध्यक्ष/महामंत्री व बड़ी संख्या में प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

निर्भय सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights