पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या

7
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखीमपुर। उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर में शनिवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते एक 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र की गर्दन में पीछे से गोली मारी गई है। गोली लगने के बाद आनन-फानन घायल भूपेंद्र को पलिया सीएससी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मामला संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी का है। यहां के निवासी भूपेंद्र सिंह (30) पुत्र बलवीर सिंह की शनिवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई, जब भूपेंद्र सिंह बमनगर चौराहे से अपने घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र की गर्दन में पीछे से गोली मारी गई है। गोली लगने के बाद आनन-फानन घायल भूपेंद्र को पलिया सीएससी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारजन ने सेमरी के ही निवासी जसविंदर सिंह उर्फ पप्पू पर पुरानी रंजिश के चलते भूपेंद्र की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। एसपी विजय ढुल ने बताया कि घटना की एफआइआर दर्ज कर ली गई है।सीओ पलिया के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें आरोपित की तलाश कर रही हैं। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने बताया कि आरोपित जसविंदर के पुत्र का प्रेम विवाह भूपेंद्र के मामा की लड़की से हुआ था। इसके चलते दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। डेढ़ वर्ष पूर्व भी भूपेंद्र को घर में घुसकर मारने की धमकी देने का मामला थाने में पहुंचा था। परिवारजन ने उस दौरान भी जसविंदर श के खिलाफ घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था, हालांकि बाद में मामला सुलह समझौते से निपट गया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights