मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 7 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 23.8 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एडवोकेट महजबीन की शादी के आठ महीने बाद हत्या, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बैठे भूख हड़ताल पर

December 22, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी के महज आठ महीने बाद एडवोकेट महजबीन अंसारी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी से आक्रोशित परिजन अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। मृतका के सगे चाचा एडवोकेट अच्छन अंसारी ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। धरने को बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित शर्मा सहित अधिवक्ताओं का समर्थन मिला है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


मामला 26–27 नवंबर 2025 की रात का बताया जा रहा है। आरोप है कि दहेज में ऑटोमैटिक कार की मांग को लेकर ससुरालियों ने महजबीन की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस संबंध में मृतका के पिता मोहम्मद हासिम अंसारी ने 27 नवंबर को थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कराया था। पति, सास, ससुर समेत कई अन्य परिजनों को नामजद किया गया है।


परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अन्य नामजद आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। इसी के विरोध में धरना दिया जा रहा है। आंदोलन को भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी की लीगल सेल का भी समर्थन प्राप्त है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि कानून सबके लिए समान हो और शेष सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। धरने के दौरान एडवोकेट महजबीन अंसारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई गई। अब सवाल यह है कि क्या पुलिस बचे हुए आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई करेगी, या इंसाफ की यह लड़ाई और लंबी चलेगी। बरेली की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

बाइट : मनोज हरित शर्मा बरेली बार एसोसिएशन अध्यक्ष
बाइट: अच्छन अंसारी (मृतका के चाचा, एडवोकेट)
बाइट : अमरसिंह एडवोकेट भीम आर्मी लीगल सेल

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights