मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

फर्स्ट बेरिलियंस कैरम एसोसिएशन टूर्नामेंट का आयोजन, जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

December 22, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बेरिलियंस कैरम एसोसिएशन की ओर से फर्स्ट बेरिलियंस कैरम एसोसिएशन टूर्नामेंट का आयोजन पुराना शहर के बुखारपुरा क्षेत्र में अब्दुल सत्तार की आरा मशीन के पास किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद जाकिर अंसारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कैरम एसोसिएशन के संरक्षक नदीम इकबाल मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि बेरिलियंस कैरम एसोसिएशन एक पंजीकृत एवं सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था है। बरेली में पहली बार इस तरह के आयोजन के माध्यम से युवाओं को अपने कैरम खेल कौशल को कानूनी और संगठित मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इस अवसर पर भाजपा नेता शारिक अब्बासी, पूर्वी मंडल वार्ड 71 शक्ति केंद्र संयोजक के सहयोग से जरूरतमंदों को 100 कंबलों का वितरण भी किया गया। अध्यक्ष मोहम्मद जाकिर अंसारी ने बताया कि कैरम के राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को सरकार की ओर से स्कॉलरशिप, सरकारी नौकरी सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य कैरम खेल को बाजी और शर्त से मुक्त कर एक सम्मानजनक और वैधानिक खेल के रूप में आगे बढ़ाना है।
शारिक अब्बासी ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में कमेटी हेड ताजीम मियां उस्ताद, उपाध्यक्ष शाजिब हाशमी, सचिव रफत यार खान, संयुक्त सचिव तनवीर अली, कोषाध्यक्ष अब्दुल सलीम, उपकोषाध्यक्ष सलीम अली सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights