मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के वैवाहिक परिचय सम्मेलन में छह रिश्ते तय, बाकियों में बातचीत जारी

December 22, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा द्वारा कायस्थ वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवम् सम्मान समारोह आज रविवार को मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में चित्रांश समागम हुआ तथा लोगों ने अपने वक्तव्य कहे, द्वितीय सत्र में सम्मान समारोह तथा तृतीय सत्र में युवक- युवतियों का परिचय कराया गया। लकी ड्रा का भी आयोजन हुआ। मंच पर आसीन रहे रवि जौहरी, विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार सक्सेना, कार्यक्रम सह संयोजक अनूप कुमार सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक राकेश कुमार सक्सेना, अति विशिष्ट अतिथि डॉ अरुण कुमार सक्सेना, मुख्य अतिथि मंगलेश सक्सेना, विशिष्ट स्वामी सच्चिदानंद पशुपति, विशिष्ट अतिथि डॉ सतीश कुमार, गणमान्य अतिथि अनिल कुमार सक्सेना, डॉ शिवानंद सक्सेना, डॉ पवन सक्सेना, अतिथि राजन सक्सेना, नीरज श्रीवास्तव, अमिताभ वर्मा एवं मंच संचालक विपिन सक्सेना और दीपक सक्सेना का रहा। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा ने बांग्लादेश की घटना से सबक लेते हुए एकजुट रहने को कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मकसद समाज के लोगों को जोड़ने का है।
श्री चित्रगुप्त पीठ वृंदावन के संचालक स्वामी सच्चिदानंद ने अपने वक़्तव्य की चित्रगुप्त भगवान की जय से शुरुवात करते हुए कहा कि बरेली महादेव की नगरी है य़ह सत्य सनातन की नगरी है, जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना जी इस कार्यक्रम को बड़े उल्लास और तल्लीनता के साथ करते हैं। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के विनोद बिहारी वर्मा का आशीर्वाद हम सब पर बना हुआ है। अब उनके सुपुत्र संजीव जी पूरी शिद्दत से इस सभा का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी की पीठ हमने कन्हैया की नगरी में बनाई है, 15 एकड़ भूमि खरीद कर प्रभु का दिव्य दरबार सजाया है। हमारी खुशनसीबी है कि मानव काया में आने से पहले भगवान चित्रगुप्त जी ने अपने वंश में जन्म दिलाया। भारत को आजाद कराने में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की महती भूमिका रही, अब दुष्ट प्रकृति के लोगों से इस देश की माटी को पुन आजाद कराने के लिए हम भगवान जागेश्वर से 7 जनवरी को पदयात्रा करेंगे, पूरे विश्व को पता चलना चाहिए कि भगवान चित्रगुप्त का दण्ड का प्रहार कैसा होगा। व्यक्ति को किस योनि में प्रवेश लेना है य़ह भी चित्रगुप्त जी का कर्म फल ही तय करता है। मेयर मंगलेश सक्सेना ने समाज के सभी लोगो को एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि हमारा साथ ही इस तरह के आयोजनों को सफल बनाता है हम सब मिलकर समाज के शोषित साथियों की आवाज बन सकते हैं आइए कायस्थ समाज को एक धागे में पिरोए और साथ चलें।
वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा कि मैं आपको लोगो के सहयोग से ही मंत्री बना हूँ अतः सदैव आपके हित मे कार्य करता रहूँगा, आज अपने समाज के साथी ही भाजपा अध्यक्ष की भूमिका मे हैं बिहार मे विधायक भी अपने समाज से हैं, हम संगठित होकर ही संख्याबल बढ़ा सकते हैं। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी राकेश कुमार सक्सेना कार्यक्रम संयोजक रहे, उन्होंने इस पूरे आयोजन के विषय मे कहा कि हमारा प्रतिवर्ष य़ह कार्यक्रम करने का उद्देश्य समाज के सभी लोगों को एक मंच पर लाना है ताकि आपसी मेल मिलाप बना रहे। गत वर्षों की भाति यह कार्यक्रम आज की युवा पीढ़ी को समर्पित रहा। उन्होंने बताया इस सम्मेलन में 550 लोगों के बायोडाटा आये थे। यह बायोडाट बरेली जिला ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा मध्यप्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड आदि राज्यों से भी शामिल रहे। इस कार्यक्रम में कई चित्रांशों को भी सम्मानित किया गया। जिन्होंने शिक्षा, खेल आदि में अभूतपूर्व सफलता पाई है। रिश्तों के लिए 16 परिवारों में अभी बातचीत चल रही है जिनमें 6 रिश्ते लगभग तय हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अन्य कार्यक्रम सहयोगियों में अनूप कुमार सक्सेना, प्रदीप कुमार सक्सेना, रवि जौहरी, पंकज सबसेना, संदीप सक्सेना ‘गुड्डू’, दीपक सक्सेना, कमल भारती, सुधीर सक्सेना, सत्य प्रकाश, विकास चित्रांश, रुपम जौहरी, प्रियांक सक्सेना, अलंकार सक्सेना, प्रतिभा जौहरी, ममता जौहरी, नीलम रानी, अलका सक्सेना आदि मौजूद रहे।
शाम को लकी ड्रॉ का भी आयोजन हुआ जिसमें सांत्वना इनाम कुसुम, राजकुमारी, सारिका आदि को मिले।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights