अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का वार्षिकोत्सव रोटरी भवन में सम्पन्न, नई कार्यकारिणी की घोषणा
बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का वार्षिकोत्सव रोटरी भवन में महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव संयुक्त विपिन जौहरी एवं प्रदेश अध्यक्ष आनंद जौहरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन के पश्चात मीरा मोहन, माया सक्सेना एवं मंजू लता द्वारा चित्रगुप्त वंदना से किया गया। राष्ट्रीय महासचिव संयुक्त विपिन जौहरी ने अपने संबोधन में कहा कि कायस्थ समाज के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और राष्ट्रीय संगठनों से जुड़कर समाज को मजबूत बनाना चाहिए, जिससे शासन-प्रशासन में समाज की भागीदारी बढ़ सके। प्रदेश अध्यक्ष आनंद जौहरी ने कहा कि कायस्थ समाज बुद्धिजीवी वर्ग से आता है, इसलिए समाज को अधिक संगठित और जागरूक रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र वीनू सिन्हा एवं श्यामदीप सक्सेना ने किया। इस अवसर पर अनिल कुमार, आलोक प्रधान, पूर्णिमा अनिल, डॉ. शिवानन्द, पार्षद सतीश कातिब, सुरेंद्र वीनू सिन्हा, निर्भय सक्सेना, अभय भटनागर सहित अनेक लोगों को सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने वर्ष 2026 के लिए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें संरक्षक, पदाधिकारी एवं महिला व युवा इकाइयों के पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। अंत में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी अतिथियों व उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
