मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में ‘बेबी शो एवं टैलेंट हंट’ में बच्चों की प्रतिभा ने इतिहास रचा

December 21, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, में आयोजित ‘बेबी शो एवं टैलेंट हंट’ उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.डी.एम. मोहित कुमार रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का शानदार उदाहरण बना। कार्यक्रम में लगभग 800 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
श्रेणी ‘ए’ के अंतर्गत फैंसी ड्रेस (कार्टून कैरेक्टर) प्रतियोगिता में अविरल रस्तोगी ने प्रथम, रितिका ने द्वितीय तथा समृद्धि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कलरिंग प्रतियोगिता में निहारिका ने प्रथम, वृन्द ने द्वितीय और प्रत्यकर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
श्रेणी ‘बी’ में नृत्य प्रतियोगिता में आनंदी, ईशा सक्सेना, वाणी, प्रथम, अक्षांश, अपूर्व, अभिनीत द्वितीय, सुनैना, अनैता एवं लवली ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। पज़ल सॉल्विंग प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, प्रिंस द्वितीय और दिवाकर पाल तृतीय रहे।


किसी वस्तु का संतुलन प्रतियोगिता में आयुष दुबे प्रथम, आरुष गुप्ता द्वितीय तथा अक्षत यादव तृतीय स्थान पर रहे। कहानी सुनाने की प्रतियोगिता में वेदिका पाठक प्रथम, साक्षी मिश्र द्वितीय और उमंग कृष्ण मिश्र तृतीय स्थान पर रहे।
स्टैंड-अप कॉमेडी में रेयांश शर्मा प्रथम, आंशिक मिश्रा द्वितीय और प्रखर कौशल तृतीय स्थान पर रहे। कविता पाठ में आराध्य शंखधर प्रथम, देवांश सिंह द्वितीय और मनीष सिंह तृतीय रहे। मैजिक शो में सूर्यांश प्रथम, प्रियंका द्वितीय और आयुष यादव तृतीय स्थान पर रहे।
वाद्य यंत्र प्रस्तुति में नमन शर्मा प्रथम, उत्कर्ष द्वितीय तथा इशांत शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। शो-एंड-टेल प्रतियोगिता में हार्दिक पाल प्रथम, देवांश पाराशर द्वितीय और पीयूष शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किए गए, जबकि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी बच्चों को आकर्षक उपहार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित माता-पिता ने विद्यालय के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा सामने आती है, जिससे वे भविष्य में उसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं।
विद्यालय के संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक बच्चा विशेष प्रतिभा लेकर जन्म लेता है और विद्यालय का उद्देश्य उसी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मंच बच्चों को आत्मविश्वास प्रदान करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने में सहायक होते हैं।
मुख्य अतिथि एस.डी.एम. मोहित कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ के सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य दीपक त्यागी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights