मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

बदायूँ के खितौरा सराफ लूटकांड में थानेदार,चौकी इंचार्ज औऱ बीट सिपाही को निलंबित किया

December 20, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । खितौरा गांव में बीच बाजार कल सराफा व्यापारी से गन प्वांइट पर दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देकर बाइक से फरार होते समय ग्रामीणों ने मौके से पकड़ लिया । बदमाशों ने बोरे में सोने चांदी के गहने और पांच लाख लूट लिए और तमांचे दिखाकर भागते समय तीन बदमाशों को गांव वालों ने दौड़ाकर पकड़ा कर पुलिस के हवाले कर दिया था ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ग्रामीणों ने बदमाशों को जमकर पीटा । वही कुछ बदमाश 5 लाख रुपया लेकर फरार हो गए थे । पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचा कारतूस और बाइक बरामद कर लिए थे । इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आज थानाध्यक्ष उघैती अवधेश कुमार,चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार और बीट सिपाही राजेश कुमार कुमार को लापरवाही के कारण सस्पेंड कर दिया है । वही : आपको बता दे कि आज कि उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा बाजार में लूटपाट की वारदात सामने आई थी । इस मामले में आज एसएसपी बदायूं घटना स्थल पर पहुँचे ।

एसएसपी ने वहां पहुँचकर ग्रामीणों से लेट पुलिस कर्मियों के पहुँचने पर और घटना होने के कारण थानाध्यक्ष उघैती अवधेश कुमार,चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार और बीट सिपाही राजेश कुमार कुमार को लापरवाही के कारण सस्पेंड कर दिया है । वही 5 लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। कल हथियारबंद बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की दुकान से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और 5 लाख नकदी लूट ली। व्यापारी की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों और व्यापारियों ने तीन बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया। दरअसल उघैती क्षेत्र के गांव खितौरा निवासी लालाराम रस्तोगी बिसौली सहसवान रोड पर बनी मार्केट में सर्राफ की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे एक बाइक पर सवार चार बदमाश दुकान में दाखिल हुए और लालाराम को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। अलमारी में रखे लाखों की कीमत के आभूषण बोरी में भरवा लिए। दुकान पर रखी पांच लाख रुपये की नगदी भी लूट ली। लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद जैसे ही बदमाश बाइक पर सवार हुए,दुकानदार ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर व्यापारियों एवं राहगीरों ने लूटपाट कर भाग रहे तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। दो बदमाशों के पास से तमंचे भी ग्रामीणों ने छीन लिए।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने बदमाशों की लाठी डंडों से जमकर पिटाई की। सूचना मिलने के बाद नरैनी चौकी एवं थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस तीनों बदमाशों को पकड़कर थाने ले गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया था ।

घटना के बाद सुरक्षा को लेकर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने सड़क पर पहुंचकर जाम लगाया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी देहात समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाशों को पुलिस थाने ले गई। देर रात तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया था । आरोपी बदमाशों पर रिपोर्ट दर्ज कर फरार हुए बदमाश की पुलिस ने तलाश शुरू की है। वारदात के समय का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights