मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 26 दिसंबर तक भरे जाएंगे फार्म

Screenshot 2025-12-20 211438
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


लखनऊ। मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी/मौलवी (सेकेंड्री) और आलिम (सीनियर सेकेंड्री) परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब परीक्षार्थी 26 दिसंबर तक मदरसा बोर्ड के पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे, जबकि परीक्षा शुल्क 24 दिसंबर तक जमा किया जा सकेगा। मदरसा बोर्ड ने अंतिम तिथि में छह दिन का इजाफा करते हुए यह निर्णय लिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मदरसा शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू हुई थी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर निर्धारित की गई थी। हालांकि, तय समय सीमा तक प्रदेश भर से केवल करीब 54 हजार 200 आवेदन ही प्राप्त हो सके थे।

कम आवेदन संख्या को देखते हुए मदरसा बोर्ड की रजिस्ट्रार अंजना सिरोही ने बताया कि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर और ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मदरसों के प्रधानाचार्य भरे गए आवेदन पत्रों को 29 दिसंबर तक पोर्टल पर लॉक कर सकेंगे।

मुंशी/मौलवी परीक्षा में संस्थागत छात्रों से 170 रुपये और छात्राओं से 110 रुपये परीक्षा व अंक पत्र शुल्क लिया जाएगा, जबकि व्यक्तिगत छात्रों से 290 रुपये और व्यक्तिगत छात्राओं से 180 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, आलिम परीक्षा में संस्थागत छात्रों के लिए शुल्क 230 रुपये और छात्राओं के लिए 130 रुपये रखा गया है, जबकि व्यक्तिगत आलिम छात्रों से 330 रुपये और छात्राओं से 210 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights