मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर सेवा समिति ने प्रख्यात मूर्तिकार श्री राम सुतार को अर्पित की श्रद्धांजलि

December 20, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर सेवा समिति में विराजित खड़े शंकर जी की अत्यंत मनमोहक एवं दिव्य प्रतिमा के रचयिता, विश्वविख्यात स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार पद्म विभूषण स्वर्गीय श्री राम सुतार के गोलोकगमन पर मंदिर सेवा समिति द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंदिर सेवा समिति के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि बरेली नगर में सर्वप्रथम श्री राम सुतार जी द्वारा निर्मित बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में खड़े शंकर जी की स्थापना बसंत पंचमी के पावन अवसर पर दिनांक 5 फरवरी 2022 को विधि-विधान एवं पूजन-अर्चन के साथ कराई गई थी। बाबा शिवशंकर के इस विशाल एवं दिव्य स्वरूप के दर्शन कर उस समय संपूर्ण बरेली नगरी के सनातनी श्रद्धालु भावविभोर हो उठे थे। उन्होंने बताया कि बाबा त्रिवटीनाथ जी के दरबार में विराजित लगभग 45 फीट ऊँचे खड़े शंकर जी का यह स्वरूप बरेली में अपनी तरह की प्रथम संरचना है, जिसे श्री राम सुतार जी ने स्वयं अपने शिल्प कौशल से साकार किया था। आज भी बरेली नगर सहित दूर-दराज से श्रद्धालु बाबा शिवशंकर के दर्शन हेतु निरंतर मंदिर में पहुंचते रहते हैं। मंदिर सेवा समिति ने इसे अपने लिए अत्यंत गौरव का विषय बताते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री राम सुतार जी की यह प्रथम एवं अविस्मरणीय संरचना बरेली नगरी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग बन चुकी है। इस अवसर पर बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर सेवा समिति के प्रताप चंद्र सेठ, मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल, सुभाष मेहरा, हरिओम अग्रवाल, विनय कृष्ण, अनुपम कपूर, ब्रजेश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने गोलोकवासी श्री राम सुतार जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights