*राजकीय महाविद्यालय में भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता के साथ अटल जयंती शताब्दी वर्ष समारोह शुरू

WhatsApp Image 2025-12-20 at 5.36.19 PM (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में संचालित कृष्णा कल्चरल क्लब के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जयंती वर्ष समारोह का शुभारंभ किया गया। उच्च शिक्षा के जिला नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य डॉ अनिल कुमार की अध्यक्षता में अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित एकल काव्य पाठ एवं सुशासन की महत्ता विषय पर विषय पर छात्र छात्राओं के मध्य प्रतियोगिता भी हुई जिसका संचालन कृष्णा कल्चरल क्लब के संयोजक डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम का उद्घाटन अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के द्वारा किया गया। अध्यक्षता करते हुए डॉ अनिल कुमार ने कहा कि अटल जी के आदर्श एवं उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी प्रेरणा का स्रोत है। अटल जी सुशासन के प्रतीक थे। उन्होंने राजनीतिक अस्थिरता को स्थिरता में बदलते हुए देश को नई दिशा दी। उनका सार्वजनिक जीवन सदैव प्रेरणादायक रहेगा। काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएससी प्रथम सेमेस्टर के अरुण सिंह को प्राप्त हुआ दूसरे स्थान पर मा प्रथम सेमेस्टर राजनीति विज्ञान की छात्रा शगुन शर्मा रही तथा तीसरा स्थान मा प्रथम सेमेस्टर राजनीतिक विज्ञान की छात्रा साक्षी तोमर को मिला भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एमए प्रथम सेमेस्टर इतिहास के छात्र अनूप सिंह को मिला। दूसरे स्थान पर बीएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र कुणाल शर्मा रहे तथा तीसरा स्थान शगुन शर्मा ने प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका का निर्वहन डॉ रविंद्र सिंह यादव, डॉ प्रेमचंद चौधरी , डॉ ज्योति बिश्नोई, डॉ र राशेदा खातून एवं डॉ जुनेद आलम ने किया।
निर्णायक मण्डल के अध्यक्ष डॉ रविन्द्र सिंह यादव ने कहा कि अटल जी का राजनीतिक कौशल भारतीय लोकतंत्र में सर्वदलीय समन्वय का सूत्रधार सिद्ध हुआ। पिछले कई दशकों में वह एक ऐसे नेता के रूप में उभरे जो विश्व के प्रति उदारवादी सोच और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता को महत्व देते हैं।


राजनीति विज्ञान के परिषद के संयोजक डॉ दिलीप कुमार वर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, सर्वश्रेष्ठ सांसद और विपक्ष के नेता के रूप में उन्होंने भारत की घरेलू और विदेश नीति को अनुपम आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर डॉ बबीता यादव, डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ सचिन कुमार, डॉ गौरव कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती वर्ष समारोह का समापन उनके जन्मदिन 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में किया जाएगा , जिसमे जिला स्तरीय विजेता प्रतिभागियों को नगद धनराशि एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। विजेता डॉ जायसवाल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय के सभागार में 22 दिसम्बर को 11 बजे से होगी। इसके पूर्व जनपद के समस्त महाविद्यालय प्रतियोगिता हो रही है जिसमें से प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त विजेताओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा । जिले प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 10000 रुपए द्वितीय को 5000 एवं तृतीय को 2500 रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights