मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 18.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

बदायूँ में दशम अवतार श्री गुरु गोबिन्द सिंह महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम हो रहे

December 19, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, पंजाबी मोहल्ला में हिन्दू धर्म के महान रक्षक, खालसा पंथ के जन्म दाता, सरबंस दानी, दशम अवतार श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव व नव वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 13 दिसम्बर 2025 शनिवार से 23 दिसम्बर 2025 मंगलवार तक प्रतिदिन सवेरे 5 बजे से नियमित प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 24 दिसम्बर 2025 बुधवार को प्रातः 10 बजे निशान साहिब को नया चोला पहनाया जाएगा और इसके उपरान्त 12:00 बजे एक विशाल नगर कीर्तन (शोभा यात्रा) निकलेगा।25 दिसम्बर 2025 गुरुवार को सायं 07:30 बजे गुरुद्वारा साहिब में एक धार्मिक फिल्म दिखाई जाएगी और समापन उपरान्त गुरु का अटूट लंगर बरतेगा। 26 दिसम्बर 2025 शुक्रवार को सायं 6:30 बजे से रात्रि 09:30 बजे तक छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह जी की याद में विशेष कीर्तन दरबार होगा और समापन उपरान्त गुरु का अटूट लंगर बटेगा।
27 दिसम्बर 2025 शनिवार को प्रातः 07:30 बजे से 10:00 बजे तक श्री अखण्ड पाठ समापन कीर्तन एवं कथा होगी और समापन उपरान्त गुरु का लंगर प्रसाद बरतेगा। सायं 6:30 बजे से रात्रि 11:30 बजे तक शब्द कीर्तन एवं कथा होगी और समापन उपरान्त गुरु का लंगर प्रसाद बरतेगा।
28 दिसम्बर 2025 रविवार को श्री वैभव लॉन में प्रातः 10:00 बजे से 01:30 बजे तक शब्द कीर्तन व कथा होगी और समापन उपरान्त गुरु का अटूट लंगर (भण्डारा) बटेगा। इस उत्सव में कीर्तन व कथा की सेवा करने के लिए रागी जत्था भाई तेजपाल सिंह जी (बीबी कौला जी भलाई केन्द्र, अमृतसर) एवं कथावाचक भाई हरप्रीत सिंह जी निमाणा (प्रो. सिख मिशनरी कॉलेज, बरेली) विशेष तौर पर पधार रहे हैं।
सभी भक्तों से इस भव्य आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया है गया है। संपर्क के लिए नंबर 9412565270 दिया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights