स्वयंसेविकाओं ने विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर अपने अपने गांव में घर घर जाकर ग्रामवासियों को कर रहीं जागरूक

8d5ff85d-7cc1-4841-ad80-5b493188965c
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के तत्वावधान में स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन एवं नेतृत्व में विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर अपने अपने गांव में घर घर जाकर ग्रामवासियों को जागरूक किया और टीकाकरण केंद्र पहुंचाकर टीकाकरण कराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

साथ ही कोरोना महामारी से बचाव एवं जीवन रक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वयं टीकाकरण कराकर लोगो को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया। अधिकांश लोग टीकाकरण को लेकर फैली गलत अफवाहों के चलते भ्रमित हैं।

ऐसे लोगों को स्वयंसेविकाए कु राजकुमारी, अंजली, पूजा, रश्मी, मेघा,रुबी गुप्ता, लवली, कृतिका, पलक,पूनम, रेखा, आरती आदि जानकारी देकर टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रही हैं। प्राचार्या डॉ० गार्गी बुलबुल, कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला, डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ इति अधिकारी डॉ उमा सिंह डॉ मुक्ता आदि ने स्वयंसेविकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा देश हित में किया जा रहा इनका कार्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights