धन खूब कमाएँ पर पाप का अन्न घर ना लाएं:प्रज्ञा आर्य

ad3e3167-5b04-4a37-beb6-e7a87232a2aa
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी ग्राम में स्थित यज्ञ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर महिला आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग हुआ। महिलाओं ने यज्ञ किया तथा मिलकर भजन गाए । इस अवसर पर प्रज्ञा आर्य ने सभी महिलाओं को भक्ति का महत्व समझाते हुए कहा “अच्छा सुनना भक्ति है , अच्छा बोलना भक्ति है, अच्छा देखना भक्ति है, अच्छा करना भक्ति है, अच्छा सोचना भक्ति है ! ईश्वर की भक्ति आत्मा से की जाती है शरीर से नहीं.! शरीर तो भगवान का दिया हुआ एक उपहार है, इससे जितना संभव हो उतना सत्कर्म कमाएँ। धन कमाएं,सोना चांदी कमाएँ पर पाप का अंन्न घर में ना लाएं। सूरज वती देवी ने कहा भगवान स्त्री पुरुष में फर्क नहीं करता, लेकिन हम स्त्रियों को भगवान ने पुरुषों से ज्यादा जिम्मेदारियां दी हैं! हम अपने पवित्र आचरण से सुंदर परिवार समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकती हैं। संतोष कुमारी, मुन्नी देवी, सोमवती देवी, कुमारी ईशा आर्या, ईशु रानी, मोना रानी अंजलि रानी ने सुंदर भजन गाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights