बिल्सी में शुरु हुआ गुरु पूजन उत्सव
बिल्सी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में हर वर्ष मनाएं जाने वाले गुरु पूजन उत्सव आज रविवार से शुरु हो गया। जो
चार अगस्त मनाया जाएगा। इस बार गुरु पूजन उत्सव नगर के गौशाला, शिव शक्ति भवन मंदिर, शिशु शिक्षा सदन स्कूल एवं
नन्नूमल जैन इंटर कालेज में मनाया जा रहा है। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचार प्रमुख दीपक माहेश्वरी
एवं नगर कार्यवाह अखिल ने दी है।
