वृध्दाश्रम पंहुच कर मनाया अपना जन्मदिन,किया पौधारोपण बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित वृध्दाश्रम पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुध्द सिंह ने यहां पंहुच कर अपना 45वां जन्मदिन मनाया। आश्रम में रह रहे वृध्दों एवं संस्थापक उमाशंकर शास्त्री महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके अलावा आश्रम में एक नीम का पौधा भी लगाया। उन्होंने बुजुर्गों का हालचाल जानेते हुए फल-मिठाई एवं वस्त्र भी वितरित किए। उन्होने कहा कि बुजुर्गों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। बुजुर्गों की सेवा और उनकी दुआओं के बगैर कोई भी व्यक्ति सफल नहीं हो सकता है। इसलिए लोगों को चाहिए वह अपने बुजुर्ग माता-पिता की जितनी भी सेवा कर सकते है। वह उनके लिए कम ही होगी। उन्होने कहा कि जीवन के इस चक्र में केवल माता-पिता ही ऐसे होते है तो बच्चों की निःस्वार्थ सेवा कर उन्हे जीने की कला सिखाते है। बाकी रिश्ते तो इस कलयुग में तार-तार होकर रहे गए। किसी पर भी विश्वास नहीं किया जा सकता है। उन्होंने यहां एक नीम का पौधा लगाकर पर्यावरण का संदेश भी दिया। उन्होने लोगों को अधिक से अधिक से वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। वृद्धाश्रम संचालक वेदव्यास शर्मा समेत लोगों ने उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर धनेश्वर सिंह पुंडीर, जगदीश चंद्र तिवारी, मनोज शर्मा, उमेश शर्मा, रविंद्र शर्मा, मोहित, अभिषेक भाटी, संजय राय, सौरभ यादव, सुरजीत सिंह, रामप्रकाश शर्मा, रामकिशोर शर्मा, राहुल मौर्य, नरेश पाल, ओमवीर, हरिओम, मुकेश, गोविंद शर्मा, देव शर्मा, शिव गौड़ आदि मौजूद रहे।