मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ऑनर किलिंग में चचेरे भाई की गिरफ्तारी, प्रेम विवाह से नाराज होकर दिया वारदात को अंजाम

November 24, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र में 17 नवंबर को बकुल्हा-मांझी रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात महिला की पहचान 20 वर्षीय प्रीति यादव निवासी टोला फतेराय के रूप में की गई है। सोमवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए इसे ऑनर किलिंग बताया और चचेरे भाई आर्या यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे आरोपी चाचा अशोक यादव की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार प्रीति ने 23 सितंबर को अपने दूर के रिश्तेदार अभिषेक यादव के साथ घर से भागकर विवाह कर लिया था और दोनों गुरुग्राम के मनेसर में रह रहे थे। कुछ दिन बाद प्रीति के चाचा और भाई ने अभिषेक के पिता को सामाजिक मान-सम्मान का हवाला देकर दोनों को घर बुलवाने के लिए मनाया। विश्वास में आकर अभिषेक 14 नवंबर को पत्नी को लेकर वापस घर पहुंचा। इसके बाद 16 नवंबर को ससुर सुनील यादव ने प्रीति को उसके मायके वालों के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि प्राथमिक विद्यालय टोला फतेराय के पास बातचीत के दौरान प्रीति घर चलने को तैयार नहीं थी और बहस होने पर गुस्से में उसकी हत्या कर दी गई। बताया गया कि पिता अशोक ने पैरों को पकड़ा जबकि आर्या ने गला दबाकर हत्या की। बाद में दोनों ने शव को रेलवे ट्रैक पर ले जाकर चाकू से गर्दन काटकर दुर्घटना जैसा दिखाने की कोशिश की और शव को ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस को मौके से आधार कार्ड मिलने पर परिवार तक सुराग पहुंचा और कड़ी पूछताछ में आर्या ने पूरी सच्चाई बयां कर दी। उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और बाइक बरामद कर ली गई है, हालांकि गर्दन का हिस्सा कई घंटों की तलाशी के बाद भी नहीं मिल सका। प्रीति के ससुर सुनील यादव की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चाचा की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं और विवेचना में अन्य नाम सामने आने पर उन्हें भी शामिल किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights