मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लखनऊ में प्रेमी ने थर्माकोल कटर से छात्रा की गला रेतकर हत्या

November 24, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा गांव में रविवार दोपहर प्रेमी ने घर में घुसकर थर्माकोल काटने वाले कटर से बीएससी की छात्रा प्रियांशी (19) की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी आलोक रावत को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, प्रियांशी की मां पूनम रावत रविवार दोपहर अस्पताल में काम पर गई थीं जबकि बड़ी बेटी प्रियांशी और छोटी बेटी महक घर पर थीं। इस दौरान बीबीडी लोनापुर निवासी आलोक घर पहुंचा और पहले महक से प्रियांशी के बारे में पूछकर पहली मंजिल पर गया जहां किचन में प्रियांशी से उसकी बहस हो गई। इसी दौरान उसने कटर से ताबड़तोड़ वार कर उसका गला काट दिया। गंभीर रूप से घायल प्रियांशी खून से लथपथ सीढ़ियों से नीचे उतरकर बरामदे तक पहुंची और वहीं दम तोड़ दिया, जबकि आरोपी बुलेट पर फरार हो गया। बताया गया कि दो वर्ष पहले रिश्तेदार के तिलक में प्रियांशी और आलोक की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और परिवार के लोग शादी को भी राजी हो गए थे, लेकिन आलोक कई बार शराब के नशे में प्रियांशी से मारपीट करता था। इस पर प्रियांशी ने शादी से इनकार कर दिया जिससे आरोपी नाराज था और लगातार दबाव बना रहा था। प्रियांशी के पिता का तीन वर्ष पहले निधन हो चुका था और मां पूनम नौकरी कर बेटियों की पढ़ाई करवा रही थीं। वह प्रियांशी को अफसर बनाना चाहती थीं लेकिन वारदात ने उनकी दुनिया उजाड़ दी। घटना के बाद घर की पहली मंजिल से लेकर बरामदे तक खून फैला देख हर कोई सहम गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि आलोक का घर आना-जाना पहले से ही कई लोगों को पसंद नहीं था। पुलिस ने मौके से खून से सना कटर बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights