उझानी। केंद्र पर डीएपी खाद की भारी किल्लत के कारण किसानों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों की समस्याओं को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन भानू के अनिल ठाकुर, नवीन गोस्वामी, हरनेश ,इमरान श्रीपाल यादव, अमर सिंह ,राबेश सहित सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता केंद्र पर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान उझानी सेंटर सचिव मौके पर तुरंत एक्टिव हुए और बताया कि आज सर्वर कनेक्टिविटी न आने के कारण डीएपी खाद वितरण संभव नहीं है। किसानों की मांगों को देखते हुए सचिव ने तत्काल टोकन वितरण की घोषणा कर दी, जिसके अनुसार किसानों को परसों डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाएगी। टोकन वितरण की घोषणा के बाद किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों और किसानों ने धरना समाप्त किया !