बारात में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डन्डे कई घायल,दी तहरीर

b498325e-1b56-4a82-8b51-5fe13ebc7242
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में आयी बारात में रुखसत के समय नेग लेने को कार रोकने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई।दूसरे दिन सुबह तड़के बारात में कहासुनी को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौच होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डन्डे चलने लगे जिससे दोनो पक्षों के कई लोग घायल हो गये।घायलों को पुलिस ने मेडिकल को भेजा है साथ ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरसुआ में अशरफ उर्फ मिट्ठू की बेटी की बारात आयी थी।बारात रूखसत के समय परिवार के ही लड़के ने नेग लेने को लेकर कार रोक ली जिस पर रुखसती के समय परिवार के दो पक्षों में कहासुनी हो गई।

मंगलवार की सुबह बारात में हुई कहासुनी को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौच होने लगी।देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व लाठी-डन्डे चलने लगे।जिससे एक पक्ष के अन्सार (45) पुत्र सहाबुद्दीन,किशवरी (43) पत्नी अन्सार,सुनवरी (50) पत्नी मरहूम अशरफ घायल हो गई वहीं दूसरे पक्ष के साविर (60) पुत्र सहाबुद्दीन,सद्दाम (26) पुत्र साविर,आयशा (58) पत्नी साविर,नूरबानो (22) पुत्री साविर घायल हो गई।पुलिस ने घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल को भेजा जहां चिकित्सको ने सद्दाम व नूरबानो की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया है।वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।’

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights