यातायात पुलिस बरेली व एंटी क्राईम एंटी करप्शन मिशन भारत ट्रस्ट का सयुंक्त अभियान

WhatsApp Image 2025-11-17 at 5.41.35 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश एवंं एंटी क्राइम एंटी करप्शन मिशन भारत ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान तथा पुलिस अधीक्षक यातायात पुलिसबरेली अकमल खान के दिशा निर्देशन में मिनी बाई पास “यातायात माह नवम्बर 2025” के अंतर्गत यातायात जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें यातायात नियमों के प्रति लोगो को जागरूक किया गया टी आई विपिन कुमार राघव जी ने लोगों को हेलमेट की उपयोगिता सहित यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


एंटी क्राइम एंटी करप्शन मिशन भारत ट्रस्ट के चैयरमेन कमलजीत सिंह ने लोगों को हेलमेट ना पहनने से जो शारीरिक नुकसान सहित व्यक्ति के सर में होने वाले आघात पहुंचने व उससे होने वाले मौतों के संबंध में सचेत करते हुए कहा कि गले से ऊपर लगने वाले भारी आघातों से याददाश्त तट जा सकती है, लकवा मार सकता है, अपंग हो सकता है। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट आवश्यक लगायें। और साथ ही जरुरतमंद लोगों को हेलमेट भी वितरित किए गये और दो पहिए, चार पहिया वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाया गया कमलजीत सिंह ने संगठन का स्मृति चिन्ह देकर टी आई विपिन कुमार राघव जी का स्वागत किया और यातायात पुलिस बरेली के सहयोग के लिए का आभार व्यक्त किया ।

इस कार्यक्रम में टी आई विपिन कुमार राघव टी एस आई सत्यवीर सिंह, कांस्टेबल मुकेश , कमल जीत सिंह, सविता शर्मा, संजय शर्मा, राजीव सक्सेना, आरती, नीरू अरोड़ा, रति राम, ज्वाली राम, पूजा दुबे, अनिल सिंह, भगवान दास, रवि राठौर, कौशल वर्मा, संजीव अग्रवाल, इकबाल अंसारी, इरफान, आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights