बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में सत्र 2025 – 26 के लिए हिन्दी साहित्य परिषद का पुनर्गठन किया गया। प्राचार्य डॉ अनिल कुमार की अध्यक्षता तथा ऊर्दू विभागाध्यक्ष डॉ रवींद्र सिंह यादव के निर्देशन में सम्पन्न परिषद पुनर्गठन कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रेमचन्द चौधरी ने किया। चुनाव अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने सर्वप्रथम अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशिता आमन्त्रित की जिसमें एक मात्र प्रत्याशी बीए पंचम सेमेस्टर की योगिता यादव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। महामंत्री पद पर कु डॉली ने सर्वाधिक 58 मत प्राप्त कर जीत हासिल किया। उपाध्यक्ष के दो पदों पर महिमा भारती और सुमित यादव निर्वाचित हुए। मोहन लाल, सौरभ कुमार एवं प्रियंका को संयुक्त सचिव चुना गया। केशव कुमार, राहुल कुमार एवं विपिन यादव को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। इस अवसर पर इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार, डॉ हुकुम सिंह, डॉ गौरव कुमार सिंह, डॉ संजय कुमार, डॉ ज्योति विश्नोई, डॉ दिलीप कुमार वर्मा, डॉ सचिन कुमार, डॉ प्रियंका सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया।