कुंवरगांव को भाजपा विधायक महेश गुप्ता की सौगात, 02 करोड़ से सड़कों का निर्माण होगा
बदायूं l नगर पंचायत कुवरगांव को क्षेत्रीय विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने सात सड़कों के निर्माण की सौगात दी है यही नहीं नगर में बदायूं रोड से आवला रोड भी रोशनी में नहाएगा l रोड पर 60 पोल लगाए जाएंगे ,जिन पर लाइट की व्यवस्था की जाएगी l सड़कों के निर्माण के लिए विधायक के प्रयासों से दो करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत हुई है l इस खबर के बाद से कुवरगांव के लोगों में खुशी का माहौल है l

शहर भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत का आने वाले कस्बा कुवरगांव के चौमुखी विकास के लिए आदर्श नगर पंचायत का दर्जा भी दिलाया था l आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद यहां पर अनेक विकास का यह भी हुए l पिछले दिनों क्षेत्रीय विधायक ने यहां के लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाना था तब लोगों ने कुछ सड़कों के निर्माण की मांग की थी l विधायक ने उन सभी सड़कों के प्रस्ताव नगर पंचायत के जरिए मांगे और उनका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया l सोमवार को विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर शासन ने हरी झंडी देते हुए नगर पंचायत कुवरगांव में 7 सड़कों के निर्माण को मंजूरी दे दी l उन्होंने बताया कि जिन सड़कों को मंजूरी मिली है उनमें संजय गुप्ता की दुकान से कृपलिया, यहां से पोस्ट ऑफिस तक सीसी और नाली का निर्माण होगा l रामलीला मैदान से पोस्ट ऑफिस तक, बॉबी शराब की दुकान से डॉ मनोहर लाल की दुकान तक सीसी और नाली का निर्माण कार्य होगा l इसके अतिरिक्त सत्य प्रकाश की पुलिया से मनोहर के मकान, सत्यम के मकान से निक्की सिंह के टावर तक सीसी और नाली का निर्माण होगा l
विधायक ने कहा कि रात के समय कुवरगांव में मुख्य सड़क बदायूं अंवाला मुख्य रोड पर 60 पोल में लाइट के लगाए जाएंगे इससे रात के समय लोगों को काफी लाभ मिलेगा और पूरी सड़क पर लाइट की व्यवस्था रहेगी l विधायक ने बताया कि यह सभी कार्य 2 करोड रुपए की लागत से होंगे l पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना अंतर्गत होने वाले इन सभी कार्यों को जल्द से जल्द शुरू कराए जाने के शासन द्वारा कार्यवाही संस्था को निर्देश दिए गए हैं l इन कार्यों के होने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा खासकर उन लोगों को जिनके मोहल्ले की सड़कों का निर्माण कार्य होगा l बरसात के दिनों में उन लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी l इधर नगर की 7 सड़कों के निर्माण और मुख्य रोड पर पॉल और लाइट की व्यवस्था होने की खबर से लोगों में काफी खुशी है और उन्होंने क्षेत्रीय विधायक का आभार भी व्यक्त किया है lहाल ही में कुछ नही पूर्व में नगर पंचायत में जल निकासी हेतू 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति हुई।नगर के विकास के लिए विधायक जे लगातार प्रयासरत है।
वर्जन विकास पुरुष क्षेत्रीय विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से नगर की सड़कों और बिजली व्यवस्था के लिए धनराशि मिली है इससे नगर वासियों को काफी लाभ होगा l नगर में क्षेत्रीय विधायक द्वारा तमाम विकास कार्य कराए गए हैं l श्री गुप्ता नगर के विकास के लिए हमेशा ही प्रयास रत रहते हैं इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं l ज्योति रानी अध्यक्ष नगर पंचायत कुवरगांव
…..उन्होंने हमेशा ही क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है, बिना किसी भेदभाव के पूरे क्षेत्र में विकास का पहिया दौड़ रहा है l सड़कों का निर्माण होने और लाइट की व्यवस्था होने से आम लोगों को काफी लाभ होगा l महेश चंद गुप्ता ,विधायक बदायूं













































































