मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कंजादासपुर में निर्माण को लेकर बवाल: डेयरी संचालकों ने परिवार पर किया हमला, कई लोग गंभीर रूप से घायल

November 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कंजादासपुर में रविवार को उस समय बवाल मच गया जब नरोज़ खां पुत्र आज़म खां अपने पुराने मकान को तोड़कर नया निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान घर से लगभग 4–5 मकान दूर रहने वाले दबंग डेयरी संचालकों और उनके परिजनों ने यह कहते हुए हमला बोल दिया कि नरोज़ खां सरकारी रोड पर दरवाजा नहीं निकाल सकते। जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क नगर निगम की है और निगम द्वारा कई बार यहां रोड निर्माण भी कराया जा चुका है। जानकारी के अनुसार, डेयरी संचालक पक्ष की करीब दो दर्जन महिलाओं और पुरुषों का जत्था अचानक नरोज़ खां के घर पहुंचा और उनके परिवार पर हमला कर दिया। घटना में नरोज़ खां के बड़े भाई हासम खां, बेटे रेहान और भतीजे जावेद को गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि हासम खां का जबड़ा टूट गया है और उनके सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष के भी दो लोगों के घायल होने की खबर है। हमले के बाद नरोज़ खां की पत्नी ने डेयरी संचालकों और उनके परिवार की महिलाओं सहित 19 लोगों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है। आरोप है कि डेयरी संचालकों ने सरकारी रोड पर लगे शिलापट को भी उखाड़ फेंका और यह दावा किया कि यह सड़क सरकारी नहीं, बल्कि उनकी निजी संपत्ति है। इतना ही नहीं, दबंगों ने नरोज़ खां के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया ताकि घटना की फुटेज रिकॉर्ड न हो सके। वहीं घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही निर्माणाधीन मकान के लिंटर में लगी बल्लियों को भी हटा दिया, जिससे नया पड़ा हुआ लिंटर गिर जाए।मामला पहले से ही इज्जतनगर पुलिस के संज्ञान में था। थाना प्रभारी द्वारा इस विवाद की पूर्व में जांच भी की जा चुकी है। नरोज़ खां और उनकी पत्नी इस संबंध में पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी शिकायत कर चुके थे। घटना से एक दिन पहले जब नरोज़ खां ने अपने मकान में दरवाजा लगाने की कोशिश की थी, तब भी डेयरी संचालकों ने उसे गिरा दिया था। बाद में जब वह दोबारा दरवाजा लगा रहे थे तो मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन दबंगों की महिलाओं ने पुलिस के सामने ही दरवाजा लगने नहीं दिया। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights