ममता सेवी संस्था व संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में सशक्त नारियों का स्नेहिल सम्मान समारोह हुआ

 बदायूं। ममता सेवी संस्था व संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में सशक्त नारियों को स्नेहिल सम्मान समारोह का आयोजन पार्वती आर्य कन्या इण्टर कालेज  में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  उत्तरा सिंह के कार्यक्रमों द्वारा फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात  उत्तरा सिंह ,डॉ ममता नौगरैया ,डॉ प्रतिभा मिश्रा,पुष्पा टंडन,महिषा सिंह ,सविता  गुप्ता द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व अनुपमा राठौर, दीप्ति गुप्ता, सरला चक्रवर्ती,इंदु शर्मा, डॉ  प्रतिभा गुप्ता,आभा गोयल द्वारा पुष्पार्पण कर कार्यक्रम को प्रगति दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रतिभा मिश्रा ने की।
hhhgh
previous arrow
next arrow

ममता सेवी संस्था की सचिव डॉ ममता नौगरैया ने बताया कि ममता सेवी संस्था अभी तक सरकारी योजनाओं पर लगातार कार्य कर रही है। आज का कार्यक्रम प्रेरणा और गर्व का संगम सशक्त नारियों को समर्पित कार्यक्रम है ।जिसमें अपने बल पर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है ।’संस्था के उपाध्यक्षा डॉ प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि -‘नारी हमेशा से सशक्त रही है यदि हम स्वयं को सक्षम मानते हैं तो हम आगे बढ़ सकते हैं इस कार्यक्रम का उद्देश्य नारी का नारी से परिचय रह।’मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरा सिंह ने ममता सेवी संस्था व संस्कार भारती की इस पहल को काबिले तारीफ बताया।
समाजसेविका दीप्ति गुप्ता ने कहा कि -‘जीवन में आगे बढ़ते रहकर कार्य करते रहना चाहिए ।’संचालन कर रहीं प्रसिद्ध कवयित्री व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने बताया कि-‘ सशक्त नारियों को स्नेहल सम्मान कर आज और भी महिलाओं के लिए प्रेरणा बने का कार्य रहेगा।’
संस्था द्वारा सम्मानित होने वाली महिलाओं में घटपुरी की ग्राम प्रधान अनुपम राठौर , कोल्ड स्टोरेज संचालक पुष्पा टंडन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कार्य करने वाली महिषा सिंह , अन्तर्राष्ट्रीय कवयित्री डॉ कमला माहेश्वरी ,2015 से समूह चलाने वाली व 2022 से गाय के गोबर से पेंट बनाने का कार्य करने वाली रूबी देवी एवं गांव से राशन कलेक्ट करके बदायूं फैक्ट्री में भेजने का कार्य करने की पहल करने वाली मिथिलेश कुमारी को उनके सामाजिक कार्य हेतु पटका पहना कर, प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। लिलीपुट स्कूल की डायरेक्टर डॉ प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि हमें हमेशा आगे बढ़कर कार्य करते रहना चाहिए। वही गीतांजलि ने कहा की ममता सेवी संस्था समय-समय पर सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का उत्तम कार्य कर रही है। सीमा शर्मा ने महिलाओं के सम्मान को लेकर कहा कि वास्तव में धरातल पर कार्य करना चाहिए।जी डी गोयनका स्कूल उझानी की डायरेक्टर आभा गोयल ने कहा कि -‘महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।’टिथोनस स्कूल बदायूं की संस्थापिका मधु अग्रवाल ने कहा कि -‘आज की नारी पर बढ़चढ़कर प्रत्येक क्षेत्र में पहल रही है।’ गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या सरला चक्रवर्ती ने कहा -‘जीवन में आगे बढ़ाने के लिए हमें हमेशा प्रेरणा लेते रहना चाहिए ।’वही डॉ इंदु शर्मा ने कहा-‘ नारी का सम्मान उसे और आगे बढ़ते की प्रेरणा देता है।’
कार्यक्रम में उपस्थित सभी नारी शक्ति पूनम रस्तोगी,गीतांजलि, दीपिका शर्मा , सविता गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, सरला चक्रवर्ती, डॉ इंदु शर्मा , डॉ प्रतिभा गुप्ता,सीमा आदि को दुपट्टा उड़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने किया। सुंदर सी रंगोली बनाने वाली पार्वती विद्यालय की छात्राओं व कम्प्यूटर सिखाने वाली छात्राओं को भी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
अंत में डॉ प्रतिभा मिश्रा व डॉ ममता नौगरैया द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights